• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

ByNeeraj sahu

Nov 22, 2024

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

** तृतीय विशेष अभियान दिवस 23 नवम्बर शनिवार व चतुर्थ विशेष अभियान दिवस 24 नवबर 2024 रविवार को

झांसी: अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशा०), कलेक्ट्रेट, झांसी में आहूत की गयी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशा०)/उप जिला निर्वाचन द्वारा उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 से प्रारम्भ होकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करने का अंतिम दिनांक 28 नवम्बर 2024 तक निर्धारित से अवगत कराते हुए बैठक का एजेण्डा उपलब्ध कराते हुए पुनरीक्षण कार्यकम में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में आयोग के विस्तृत दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि तृतीय विशेष अभियान दिवस दिनांक 23 नवम्बर 2024 शनिवार को एवं चतुर्थ विशेष अभियान दिवस दिनांक 24 नवबर 2024 रविवार को आयोजित किया जाना निर्धारित है। उन्होंने यह भी बताया कि विशेष अभियान दिवसों के अवसर पर पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेबिल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे, जहाँ पर अर्ह मतदाता अपना नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु फार्म-6 व किसी नाम पर आक्षेप हेतु प्रारूप-7 एवं किसी नाम, पता आदि में संशोधन अथवा डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाये जाने हेतु प्रारूप-8 पर आवेदन भरकर जमा किये जा सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) तथा वोटर सर्विस पोर्टल (Voter service portal) एवं Voter.eci.gov.in के माध्यम से भी मतदाता अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि प्राप्त हो रहे दावें/अपत्तियों की सूचना प्रारूप-9, 10, 11ए व 11बी पर उपलब्ध करायी जा रही है व उक्त सूचनायें राजनैतिक दलों के वाट्सएप ग्रुप में भी शेयर की गयी है, इसके अतिरिक्त जनपद की वेबसाइट में जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर भी उक्त सूचनाओं को अपलोड किया गया है, जहां से कोई भी अवलोकन कर सकता हैं।
अन्त में प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए मतदाता सूची को अद्ययावधिक रूप से तैयार कराने में सहायोग दिये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।
बैठक में जिला विधालय निरीक्षक/नोडल प्रभारी स्वीप श्रीमती रति वर्मा, प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय आर०के० पाल, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी अरसद खान, जिला महासचिव भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी गिरजा शंकर राय, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अशोक गिरि, जिला उपाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी अखिलेश गुरुदेव सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।

Jhansidarshan.in