• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल समाचार बिविन्न, महोबा स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच,वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल ने हार के बाद,5 दिन के लिए बंद किया

ByNeeraj sahu

Nov 21, 2024

 

रेल समाचार बिविन्न, महोबा स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच,वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल ने हार के बाद,5 दिन के लिए बंद किया

अनाधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अनाधिकृत सामान लेकर यात्रा करने वालों में मचा हड़कंप

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 21.11.2024 को महोबा रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकडे गए 40 यात्रियों से 36630 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया, वहीं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 65 यात्रियों से 34150 रु. रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा । इस प्रकार जांच के दौरान कुल 106 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल रु.71060/- जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया गया | जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाडी संख्या 01026, 19665, 11801, 19484, 20976, 12175, 11802, 01809 की जांच की गयी तथा महिला कोच, दिव्यांग कोच से अनधिकृत यात्रियों को शिफ्ट किया गया I
उपरोक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, ए के मंडल , आर.के.दुबे, अरुण कुमार राय, अमित गुप्ता, अंशुल त्रिपाठी, अविनाश करोसिया द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।

वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल ने हार के बाद भी नेट रन रेट की दम पर अगले चरण में जगह बनायीं

सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मैच वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल और स्टोर 11 के बीच खेला गया मैच के पूर्व उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री अशोक प्रिय गौतम ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और मैच शुरू कराया तथा मैन ऑफ द मैच को नकद पुरस्कार भी दिया स्टोर 11 ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 164 बनाये जिसमे गोकुल ने 41 रन और लोकेश मीणा ने 35 रन की पारी खेली वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की तरफ से त्रिलोक ने 3 विकेट लिए लंच ब्रेक में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री बी आर मीना ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया तो
165 रनो के जबाब में वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 144 रन हीं बना सकी और स्टोर 11 की टीम ने ये मैच 20 रन से जीत लिया वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की तरफ से शैलेन्द्र मिश्रा ने 68 रनो की पारी खेली और स्टोर 11 की ओर से मृदुल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए
मृदुल पटेल को को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार अजय मिश्रा सचिव झांसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिया गया
इस प्रकार स्टोर 11 ने अपने दोनों लीग मैच जीत कर अगले चरण में जगह बना ली है वही वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल भी नेट रन रेट की दम पर अगले चरण में पहुँच गई है l

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव,नीरज वर्मा,मो शरीफ, इत्यादि मौजूद रहे।
सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कल टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच 9:00 बजे से वर्कशॉप वैगन और स्टोर 11 के बीच खेला जायेगा और दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जनरल एडमिन व ऑपरेटिंग के बीच 13:00 बजे से होगा l

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है की आंतरी यार्ड स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 407 ( रेलवे किमी 1203/5-7) को 05 दिन के लिए बंद किया जा रहा है I आंतरी यार्ड स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 407 अप साइड (रेलवे किमी 1203/5-7) को तीसरी लाइन ट्रेक लिंकिंग हेतु दिनांक: 23.11.2024 प्रातः 08 बजे से दिनांक : 27.11.2024 समय 18 बजे तक अर्थात् शाम छह बजे तक अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है I इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार फाटक संख्या 409 का उपयोग किया जा सकता है I

Jhansidarshan.in