• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गायों को ठंड से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक नई…….

ByNeeraj sahu

Nov 21, 2024

गायों को ठंड से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक नई…….

उन्नाव विपरीत मौसम की सबसे ज्यादा मार गरीब आदमी और पशुओं पर पड़ती है. ठंड का मौसम अपने पूरे शबाब पर गरीब आदमी के लिए तो सरकार और स्थानीय प्रशासन शेल्टर होम या अलाव का इंतजाम कर देते हैं, लेकिन पशुओं की सुध कौन ले लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने खुले आसमान में घूमती गायों को ठंड से बचाने के लिए एक नई पहल की है. प्रदेश में गायों को अब सर्दियों की ठंड से बचाने के लिए विशेष कोट मिलेंगे.पशुपालन विभाग को जिम्मेदारी राज्य के पशुपालन विभाग ने तमाम जिलों में पशु चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि वे सर्दियों के महीनों के दौरान राज्य की गौशालाओं में गायों को ठंड से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें.जूट से बनेंगे कोट शासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग के अधिकारी गायों के लिए जूट के बोरे से बने कोट का इंतजाम कर रहे हैं, जिससे गायों को ठंड नहीं लगेगी गौशालाओं को मोटी पॉलीथीन के पर्दे या तिरपाल से ढका जा रहा है, ताकि ठंडी हवा अंदर ना घुसे.
गाय के कोट बनाने के लिए उसी जूट के थैले का इस्तेमाल किया जाएगा,जिसे सर्दियों में गर्म रहने के लिए गायों को पहनाया जाएगा.जूट बैग की सप्लाई जिला आपूर्ति विभाग करेगा.कुछ जिलों में ग्राम पंचायतें मनरेगा बजट के तहत गाय के लिए कोट बनाएंगी और पशुशालाओं को पॉलीथिन और अन्य सामग्री के साथ कवर किया जाएगा.गांवों मे पशु शाला में गायों को ठंड से बचाने के लिए पशुशालाओं में अलाव जलाने के भी इंतजाम किए जाएंगे. गांवों में आवारा पशुओं को रखने के लिए पशुशाला बनाई गई हैं जहां उनकी देखभाल की जाती है और उन्हें चारा मुहैया कराया जाता है. इन पशुशाला के इंतजाम पर ग्राम पंचायत निगरानी कर रही हैं और वहां काम के लिए लोगों को तैनात किया जा रहा है.पशु चिकित्सा विभाग गायों की सेहत पर भी निगरानी रखता है और गायों की नियमित जांच और उपचार करता है।

Jhansidarshan.in