• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंधी बैठक 22 नवम्बर को

ByNeeraj sahu

Nov 21, 2024

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंधी बैठक 22 नवम्बर को

झांसी : अपर जिलाधिकारी प्रशा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम दिनांक 29 अटूबर 2024 प्रारम्भ होकर दावे आपतियां प्राप्त करने का अंतिम दिनांक 28.11.2024 तक निर्धारित है।
पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को अद्ययावधिक रूप से शत-प्रतिशत शुद्ध रूप में तैयार किये जाने के उद्‌देश्य से आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ दिनांक 22 नवम्बर, 2024 को अप०11.30 बजे अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) कक्ष, कलैक्टेट, झांसी में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंधी बैठक आहूत की गयी है।

Jhansidarshan.in