तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत देवरी घाट पर मानक के विपरीत किया जा रहा है अवैध खनन
झांसी- गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी घाट पर मानक के विपरीत शिवा कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है रात दिन अवैध खनन जबकि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम देवरी थाना ककरबई में खंड संख्या 332/1 के पट्टाधारक राघवेंद्र सिंह पुत्र मेघराज सिंह को जिस जगह का पट्टा दिया गया था लेकिन उक्त पट्टाधारक पट्टे बाली भूमि नंबर में से बालू न उठा कर अन्य जगह से बालू खनन कर रहे हैं कई बार इस सम्बन्ध में सम्बंधित खनिज विभाग में शिकायत भी की गई लेकिन फिर भी खनिज विभाग द्वारा नहीं की गई है कोई कार्यवाही वहीं दूसरी ओर खुलेआम सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की धमाचौकड़ी से किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वर्तमान में ही एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हुई थी लेकिन फिर भी तहसील गरौठा के प्रशासनिक अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।