झाँसी मंडल में यूटीएस/पीआरएस के साथ अब पार्सल में भी क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा प्रारंभ
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर के निर्देशन में झाँसी मंडल में यूटीएस/पीआरएस के साथ अब पार्सल में भी क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा प्रारंभ हो गई हैl यह सुविधा झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, मुरैना, बाँदा, ललितपुर, उरई, चित्रकूट, खजुराहो, महोबा, तथा भिंड स्टेशन के पार्सल कार्यालय में क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा प्रारंभ हो गयी है। इसमें पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे प्रमुख UPI मोड से भुगतान किया जा सकता है। उल्लेखनीय है की रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर लक्ष्य तिथि 20.11.2024 तक QR कोडेड डिवाइस संस्थापित किये जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में मंडल द्वारा तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करते हुए सम्बंधित सभी स्टेशनों पर QR कोडेड डिवाइस संचालित करा दी गयीं हैं I इसी क्रम में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल के सभी वाणिज्य इकाइयों पर भी क्यूआर कोडेड डिवाइस संस्थापित की जा रही हैं |
रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है, कुशल नीति निर्माण द्वारा ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।
(2)
शानदार गेंदबाज़ी की दम पर लोको रनिंग ने जीता रोमांचक मुकाबला
सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मैच लोको रनिंग और टीआरएस की टीमों के बीच खेला गया टीआरएस के कप्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाज़ो ने सही साबित करते हुए लोको रनिंग की पूरी टीम को 99 रन ऑल आउट कर दिया टीआरएस की तरफ से मुखराज मीणा ने 4 और हाफ़िज़ खान ने 3 विकेट लिए वही लोको रनिंग की तरफ से अशफाक ने 27(29) रनो की पारी खेली
100 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरएस की टीम,लोको रनिंग की शानदार गेंदबाज़ी के सामने 92 रन पर हीं ढेर हो गई जिसमे सुमित ने 3 व नवीन और अशफाक ने 2-2 विकेट लिए टीआरएस की तरफ से राजा ने सर्वाधिक 26(22) रन बनाये इस जीत के साथ लोको रनिंग की अगले चरण में पहुँचने की उम्मीदें अभी जिन्दा है वही टीआरएस इस हार के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है
इस मैच में अशफाक को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार शोभाराम राय ने दिया
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव,नीरज वर्मा,मो शरीफ,भवानी शोभाराम राय इत्यादि मौजूद रहे।