• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

छेड़छाड़ पीड़िता ने एस आई पर लगाए गंभीर आरोप

ByNeeraj sahu

Nov 20, 2024

छेड़छाड़ पीड़िता ने एस आई पर लगाए गंभीर आरोप

जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र,पीड़िता ने दिया अपर एसपी को

जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का पीड़िता को भरोसा दिलाया अपर एसपी ने

जनपद जालौन के थाना कोंच की एक गांव की रहने वाली छेड़छाड़ पीड़िता ने दिनांक 19 नवम्बर 2024 को जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय को सम्बोधित एक लिखित शिकायती पत्र अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार वर्मा को सौंपते हुये थाना कोंच के एक एस आई पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। प्रार्थिया ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा है कि दिनांक 21.09.2024 को प्रार्थिया उरई से वापिस अपने घर आ रही थी तो ग्राम कैथी के पास मोहन व सोनू पुत्रगण कैलाश निवासी ग्राम गायर थाना जालौन ने मेरे साथ बल पूर्वक छेड़खानी व दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, जिसकी रिपोर्ट थाना कोंच में अपराध सं0-215/22.09.2024 धारा-74,351 (2), 352,7,8 में दर्ज की गई थी ,जिसमें जांच अधिकारी एस०आई दिनांक 22.09.2024 को मोहन व सोनू को तत्काल गिरफ्तार कर थाना कोंच लाये। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि प्रार्थिनी के भाई से जांच अधिकारी एस०आई० ने एक लाख रूपये की अनैतिक मांग की जिसे पूरी करने में प्रार्थिनी के भाई ने असमर्थता जतायी तो जांच अधिकारी ने अगले दिन मोहन व सोनू व साथ में इनके पिता कैलाश से एक लाख पचास हजार रूपया रिश्वत लेकर दोनो मुल्जिमो को बगैर जेल भेजे छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी जांच अधिकारी पर रिश्वत लेने के कई गम्भीर आरोप लग चुके है। पीड़िता का कहना है कि दिनांक 25.09.2024 को जब प्रार्थिया के पिता कही बाहर गये हुए थे तथा वह घर पर अकेली थी। सोनू व मोहन पुत्रगण कैलाश व कैलाश पुत्र चतुर्भुज निवासी ग्राम गायर जिला जालौन रात 9 बजे प्रार्थिया के घर आये व रिपोर्ट वापिस लेने तथा पिता को जान से मार देने की धमकी दी, तथा आरोपियों के पिता कैलाश लाइसेंसी बन्दूक दिखाकर व धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुये कहा कि उक्त लोगों से पूरे परिवार को जानमाल का खतरा है। उक्त लोग कभी भी हमला कर प्रार्थिया व उसके परिवारीजन की जान ले सकते हैं। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में दिनांक 22.10.2024 को पुलिस अधीक्षक जालौन महोदय को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक उक्त लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़िता ने न्याय प्रिय जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय से शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से मांग की है कि सोनू व मोहन पुत्रगण कैलाश व कैलाश पुत्र चतुर्भुज निवासी ग्राम गायर थाना जालौन जिला जालौन के विरुद्ध रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करवाने की कृपा की जाये।

Jhansidarshan.in