• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

s&t की धमाकेदार जीत और हार के साथ कमर्शियल टूर्नामेंट से बाहर

ByNeeraj sahu

Nov 17, 2024

s&t की धमाकेदार जीत और हार के साथ कमर्शियल टूर्नामेंट से बाहर

सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मैच s&tऔर c&w के बीच खेला गया इस मैच में s&t ने टॉस जीत के पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया c&w ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये जिसमे प्रदीप यादव ने 51(37) रन और जीतेन्द्र ने 30(23) रन का योगदान दिया s&t की तरफ से अखिलेश,जशवंत,संजय और अजय ने 2-2 विकेट लिए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी s&t ने 13.3 ओवर में हीं जीत हासिल कर ली s&t की तरफ से संजय ने 59(31) रन और जसवंत ने 30(17) रन बनाये c&w की तरफ से प्रदीप और धर्मेंद्र ने 2-2 विकेट लिए संजय यादव को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिया गया

आज का दूसरा मैच कमर्शियल और इंजीनियरिंग की टीमों के बीच हुआ कमर्शियल की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 83 रन ही बना सकी और 14.2 ओवर में हीं ऑलआउट हो गई बल्लेबाजी में नीरज भटनागर ने 37(35) रन बनाये इंजीनियरिंग की तरफ से हर्ष और राजीव ने 3-3 विकेट लिए 84 रन का लक्ष्य इंजीनियरिंग ने बिना विकेट खोए 5.1 ओवर में पा लिया और 10 विकेट से मैच जीत लिया हर्ष ने नाबाद 27 रन और जीतेन्द्र ने नाबाद 53 रन बनाये हर्ष ठाकुर को आलराउंड प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीतांबरा ग्रेनाइट के चेयरमैन और समाज सेवी अतुल शर्मा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर द्वारा दिया गया
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, संजीव परिहार ,बृजेंद्र यादव,नीरज वर्मा,मो शरीफ, इत्यादि मौजूद रहे।

कल टूर्नामेंट में एक हीं मैच होगा जो वर्कशॉप वैगन और मेडिकल के बीच सुबह 9:00 बजे से होगा

Jhansidarshan.in