*धूमधाम से निकली शीश के दानी बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्यामप्रेमी*
जालौन :० कोंच में हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा शनिवार को नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। डीजे पर बज रहे भजनों पर भक्तजन झूमते नाचते हुए चल रहे थे। यात्रा मार्ग में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया, कई जगह भक्तों ने जलपान की भी व्यवस्था यात्रा में चल रहे पागल श्याम प्रेमियों के लिए की थी।
पागल श्याम प्रेमी परिवार के तत्वाधान में पंचम भव्य श्याम महोत्सव के तहत शनिवार की रात बड़ा मील में सजने वाले बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार और भजन संध्या कार्यक्रम से पूर्व दोपहर में भव्य निशान यात्रा कोंच नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। जयप्रकाश नगर स्थित मुरली मनोहर मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम यहां पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम कोंच ज्योति सिंह, सीओ कोंच अर्चना सिंह,कोंच कोतवाल अरुण कुमार राय, महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक निरंजन ने मुरली मनोहर भगवान और खाटू श्याम दरबार की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा की शुरुआत की। डॉ. आलोक निरंजन सहित सैकड़ों की संख्या में मस्तक पर चंदन का लेप लगाए और पगड़ी बांधे पागल श्याम प्रेमी हाथों में बाबा खाटू श्याम का निशान थाम कर चल रहे थे। बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर युवाओं के साथ साथ महिलाएं और युवतियां भी झूमकर नाचते गाते आगे बढ़ रही थीं। पुरानी स्टेट बैंक, नई स्टेट बैंक, चंदकुआं चौराहा, सागर चौकी तिराहा, रेलवे क्रासिंग होती हुई निशान शोभायात्रा अपने गंतव्य बड़ामील पहुंची जहां बाबा खाटू श्याम का भोग लगाकर भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में डॉ. आरबी जैन, ब्रजेश सिंह राजावत, कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, सपा अध्यक्ष सभासद अमित यादव, भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, अर्चना सोनी, दीपा फुलैला, संध्या निरंजन, मंजू पटेल, पिंकी देवी, नेहा निरंजन, रंजना देवी, युवराज, अभिराज, आयुष्मान, सुनील शर्मा, महेंद्र सोनी, पिंकू फुलैला, अमित रावत, देवेंद्र ठाकुर, रानू पटवा, पुष्पेंद्र पटेल, सचिन जुझारपुरा, सभासद विनोद सोनी, चतुर्भुज चंदेरिया, पवन खिलाड़ी, देवेंद्र यादव, विकास पटेल पड़री, ठाकुर सोनी, सौरभ शिवहरे , रानू शिवहरे नरी सहित तमाम लोग शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा के दृष्टिगत शोभायात्रा में साथ रहा।