• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय प्रेस दिवस

ByNeeraj sahu

Nov 15, 2024

गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय प्रेस दिवस।

राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर होंगे कार्यक्रम आयोजित।

– गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के द्वारा प्रदेश भर के जिला व तहसील मुख्यालयों पर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष संतोष गंगेले कर्मयोगी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी 55 जिला व सभी तहसील मुख्यालय पर संगठन के द्वारा राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया प्रतिवर्ष की भांति भारत मे प्रेस की आजादी और जिम्मेदारियों की और ध्यान आकर्षित करने तथा प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता हेतु जिला व तहसील इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

Jhansidarshan.in