• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी में मंडल कर्मचारियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ByNeeraj sahu

Nov 15, 2024

झांसी मंडल के 13484 कर्मचारियों ने नेशनल लर्निंग सप्ताह में लिया हिस्सा

10178 कर्मचारी बने कर्मयोगी

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी में मंडल कर्मचारियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

झांसी मंडल के कर्मचारियों को मिले 57307 सर्टिफिकेट

भारत सरकार के कार्मिक मन्त्रालय के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत IGot Portal पर National Learning week दिनांक 19.10.2024 से 27.10.24 तक सप्ताह भर चलाए गए ऑनलाइन प्रशिक्षण अभियान में मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. 4 घंटे से अधिक के ऑनलाइन कोर्स में उत्तर मध्य रेल्वे के 30,982 कर्मियों को सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ तो वहीं झांसी मंडल के 10168 से अधिक कर्मचारियों को भी सर्टिफिकेट मिले.

कर्मयोगी सप्ताह-राष्ट्रीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण भारत वर्ष में सरकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए किया गया था. इस अभियान के तहत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 04 घण्टे से अधिक का आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य था. इस अभियान को पूरा करने के लिए एक विस्तृत योजना बनायी गयी और उत्तर मध्य रेलवे के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को National Learning week के तहत कम से कम 04 घण्टे से अधिक का ऑनलाइन कोर्स पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

भारत सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग करना और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है. इस मिशन से कर्मचारियों के बीच प्रोफेशनल एप्रोच को बढ़ावा दिया जायेगा. यह मिशन कर्मचारियों और अधिकारियों के भीतर व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता को विकसित करने का काम करता है.

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार की मंशा के अनुरुप मंडल के सभी कर्मचारी मिशन कर्मयोगी से जुड़ रहे हैं. नेशनल लर्निंग सप्ताह में 13484 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया., इनमें से 10168 कर्मचारियों ने 4 घंटे से अधिक का कोर्स पूरा करके सभी सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिए हैं. अन्य कर्मचारियों की भी ट्रेनिंग जारी है. अभी तक मंडल के कर्मचारियों को सभी कोर्स मिलाकर कुल 57307 सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं. जल्द ही मंडल के शत प्रतिशत कर्मचारी यह सभी सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेंगे और कर्मयोगी कहलाएंगे.

Jhansidarshan.in