भारत सरकार के कार्मिक मन्त्रालय के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत IGot Portal पर National Learning week दिनांक 19.10.2024 से 27.10.24 तक सप्ताह भर चलने वाले आनलाइन प्रशिक्षण अभियान कर्मयोगी सप्ताह-राष्ट्रीय शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्ण भारत वर्ष में सरकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए किया गया था। जिसके तहत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम से कम 04 घण्टे का आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य था।
इस कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी के निर्देशानुसार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विस्तृत योजना बनायी गयी और उत्तर मध्य रेलवे के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को National Learning week के तहत कम से कम 04 घण्टे का आनलाइन कोर्स को पूरा करवाया गया।
National Learning week के तहत दिनांक 19.10.2024 से दिनांक 27.10.2024 तक सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसका श्रेय महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी के सराहनीय प्रयास को जाता है, जिनके मार्गदशन में उत्तर मध्य रेलवे को प्रथम स्थान प्राप्त होने का गौरव मिला है।
दिनांक 14.11.2024 को नई दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने किया। इस समापन समारोह में भारत सरकार की तरफ से कार्मिक पेंशन एवं लोक शिकायत राज्य मन्त्री जितेन्द्र सिंह के द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी को एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह उत्तर मध्य रेलवे के लिए एक गौरवशाली क्षण है। कार्यक्रम के अन्त में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने माननीय राज्यमन्त्री व उत्तर मध्य रेलवे के समस्त कर्मचारियों को कोटि- कोटि धन्यवाद दिया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत IGot Portal पर National Learning week