• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी- दर्दनाक हादसे में घायल हुए पांच बच्चों की हालत में अब सुधार , प्रधानाध्यापक की चढ़ी  कार

ByNeeraj sahu

Nov 15, 2024

झांसी के मऊरानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जगनपुर में हुए दर्दनाक हादसे में घायल हुए पांच बच्चों की हालत में अब सुधार है। गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर स्कूल में खेल रहे बच्चों पर  प्रधानाध्यापक की  कार चढ़  गई थी। इस हादसे में अभिलाषा (8 वर्ष), मानसी (9 वर्ष), डुग्गू (3 वर्ष), सुहाना (14 वर्ष) समेत पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के तुरंत बाद घायलों को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है

बाल दिवस के मौके पर स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक थी। इसी बीच प्रधानाध्यापक अपनी कार स्कूल के अंदर ले गए और उसे पार्क करने लगे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बच्चों पर चढ़  गई
घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष था। हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को निजी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल रहा है, इसलिए वे इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे।

Jhansidarshan.in