• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कानपुर लोको शाखा के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता

ByNeeraj sahu

Nov 11, 2024

कानपुर लोको शाखा के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता
Kanpur : कानपुर लोको शाखा के NCRMU के पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 4 नवंबर को नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाईज संघ (NCRES) की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल के कानपुर लोको शाखा के शाखा उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, केएम तिवारी, सीसी मेंबर अभिषेक मिश्रा व शैलेन्द्र कुमार, दुर्गेश कुमार, अनुज कुशवाहा, दिलीप पाल, विनोद त्रिपाठी, आशीष पाल, जितेंद्र पाल, शुभम कुमार, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार, राज गुप्ता, शुभम गुप्ता, विवेक शाह, देवेश प्रजापति मौजूद रहे। NCRES के महामंत्री आरपी सिंह ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और NCRES का कार्ड प्रदान किया ।
महामंत्री आरपी सिंह ने बताया कि NCRES ही एक मात्र यूनियन है, जो कर्मचारी हित में लगातार कार्य कर रही है। कर्मचारियों की समस्यायों को हेडक्वाटर पीएनएम और रेलवे बोर्ड पीएनएम के माध्यम से हल कराया है। उन्होंने खुशी जताते हुए बताया कि अब NCRES को सिंगल यूनियन बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने अपील की कि आगामी सीक्रेट बैलेट चुनाव में NCRES के चुनाव चिन्ह उगते सूरज को भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री चंदन कुमार, मंडल अध्यक्ष मान सिंह ने कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप कार्यकारी महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, कानपुर लोको शाखा सचिव आरएनपी सिंह, शाखा अध्यक्ष आरआर तिवारी व शाखा पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रयागराज मंडल के पदाधिकारी दिवाकर शुक्ला, एस. रामाराव, शाखा सचिव प्रदीप मिश्रा, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, एस. कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया

Jhansidarshan.in