• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा ने बंटेंगे तो कटेंगे’ सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे के लगाए होर्डिंग’

ByNeeraj sahu

Nov 11, 2024

भाजपा ने बंटेंगे तो कटेंगे’ सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे के लगाए होर्डिंग’

झाँसी में पोस्टर वार से गरमाई सियासत

सपा नेता रोहित सिंह ने कहा-भाजपा हमेशा से काटने और बाटने का काम करती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने झाँसी में होर्डिंग लगाया.
जहां पोस्टरवार की तस्वीर देखने को मिली है। सदर विधायक रवि शर्मा की फोटो के साथ नगर में बटेंगे तो कटेंगे की होर्डिग्स लगीं हुई है। जिसमें मोदी और योगी की भी तस्वीरें हैं।
जिसके जवाब में सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की फोटो लगाकर जुड़ेंगे तो जीतेंगे का होर्डिंग लगाकर पलटवार किया.
सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने कहां कि इस प्रकार वाक्य नफरत फैलाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से काटने और बाटने का काम करती है.
हमारे नेता अखिलेश यादव सभी को जोड़ने का काम करते है, उन्होने कहां कि हम सब समाज को जोड़कर आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे.
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.
और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे

Jhansidarshan.in