• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोंच नगर में आवारा जानवरों के झुण्ड से राहगीर हुए परेशान

ByNeeraj sahu

Nov 11, 2024

कोंच नगर में आवारा जानवरों के झुण्ड से राहगीर हुए परेशान

कोंच पालिका द्वारा आवारा जानवरों को गौशाला में नही किया जा रहा बंद?

जालौन :- कोंच,एक ओर जहां सरकार शासन आवारा पशुओं के मामले में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश देते नही थक रहा है। वही जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा उक्त आदेशों की खुलेआम जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है, जिससे आम आदमी परेशान है, लेकिन कोई सुनने बाला नही है, कोंच नगर पालिका परिषद के अधिकारी /कर्मचारी आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने में बिल्कुल नाकाम दिख रहे है।
जिसके विषय में नगर पालिका परिषद कोंच के कर्मचारियों से कार्यवाही किए जाने की कहो तो वह कुछ नही कर रहे न तो अन्ना जानवरों को गौशाला में बंद किया जा रहा है और न ही उनकी खाने पीने की कुछ व्यवस्था की जा रही है। पूरा मामला एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को अवगत करा दिया गया है, उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। लेकिन क्या आवारा पशुओं पर अंकुश लग पाएगा यह तो आने बाला वक्त ही बताएगा। क्योंकि बुंदेलखंड में आवारा पशुओं की सबसे गंभीर समस्या है जिसके अबतक सकारात्मक परिणाम नही मिल सके है, क्योंकि जमीनी स्तर पर जिम्मेवार बेजुबान गायों को गौशाला में व्यवस्थित करने की बजाय कमीशन खोरी में अपनी जेबें व्यवस्थित करने में ज्यादा जुटे रहते है।

Jhansidarshan.in