• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्य यजमान ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

ByNeeraj sahu

Nov 10, 2024

आगामी 26 नबम्बर से ग्राम रवा में श्री राम महायज्ञ में बहेगी भक्ति की रसधार

मुख्य यजमान ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम रबा(भेंड़) में आगामी 26 नबम्बर 2024 से 5 दिसम्बर 2024 तक श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन आहूत होने जा रहा है,उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक/ परीक्षित/मुख्य यजमान श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन सदस्य विधान परिषद जालौन, झांसी, ललितपुर ने देते हुए बताया कि 26 नबम्बर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा ग्राम रवा से निकलेगी औऱ कलश यात्रा उपरांत यज्ञ बेदी का पूजन किया जाएगा और कथा वाचक राघवाचार्य अयोध्या धाम द्वारा अमृत कथा का रसपान श्रोतागणों को कराएंगे और 5 दिसम्बर को हवन पूजन व भंडारा के साथ पात्र 21 कन्याओं का समूहिक विवाह समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में देश के तमाम पीठाधीश्वर महंत व जगद्गुरु शंकराचार्य संत समाज पधारकर भक्त जनों को आशीष वचन सुनाते हुए उन्हें कृत कृत्य करेंगे। उक्त कार्यक्रम में यज्ञ प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक मानस प्रवबचन दोपहर 12 बजे वापस से 2 बजे तक व श्रीराम कथा दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रामलीला मंचन सांय 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, कार्यक्रम में रासलीला व कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

 

Jhansidarshan.in