• Tue. Apr 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

09 नवम्बर को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे

ByNeeraj sahu

Oct 31, 2024

 

01 नवम्बर 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

** 09 नवम्बर को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे

झांसी : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ एवं उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2024 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित राजपत्रित अवकाशो के अन्तर्गत दिनांक 31-10-2024 को दीपावली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व दिनांक 31-10-2024 के साथ-साथ दिनाँक 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त दिनाँक 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि दीपावली के सार्वजनिक अवकाश दिनाँक 01-11-2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि दिनाँक 09-11-2024 (दिन शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे।

Jhansidarshan.in