• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

121022अभियान को सफल बनाने में मुख्य टिकट निरीक्षक तथा रेल सुरक्षा बल द्वारा महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया |

ByNeeraj sahu

Oct 24, 2024

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को झाँसी-कानपुर रेलखंड पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के निर्देशानुसार सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया । अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, यात्री प्रतीक्षालय में अनधिकृत प्रवेश, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने से जुड़े के कुल 113 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरूप रूपये 1,06,990/-वसूल किये गए | इसके साथ ही ट्रेनों में महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई | अभियान को सफल बनाने में मुख्य टिकट निरीक्षक तथा रेल सुरक्षा बल द्वारा महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया |

मंडल द्वारा इस प्रकार के अभियान लगातार चलाये जा रहे हैं ताकि इस प्रकार की अनियमित यात्राओं पर लगाम कसी जा सके | यात्री कृपया उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा एनी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें |

 

Jhansidarshan.in