• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

251022उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने हेतु भारत निर्वाचन

ByNeeraj sahu

Oct 22, 2024

(डा० आदर्श सिंह) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इलाहाबाद – झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, एवं आयुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-37/LC/2022-ERS (Voll-II) दिनांक 14 जुलाई 2022 एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या – 1625 / सीईओ-2-25/2-2022, दिनांक 15 जुलाई 2022 के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का DE-Novo पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गए है तथा आयोग के पत्र सं0 1738 / सीईओ-2-25/2-2022, दिनांक 13 सितम्बर, 2022 एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या – 1897 / सीईओ-2 25/2-2022, दिनांक 21 अक्टूबर, 2022 में सन्दर्भित भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या 37 / LC/2022 ERS दिनांक 21 अक्टूबर, 2022 के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 नवम्बर, 2022 के कम में दिनांक 26.10.2022 को द्वितीय पुनः प्रकाशन किया जाना है। पुनरीक्षण की कार्यवाही दिनांक 01 अक्टूबर 2022 को प्रारम्भ की जा चुकी है। आयोग ने इस हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम नियत किया है

1- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम-31 (3) के अधीन लोक सूचना जारी करने का दिनांक- 01.10.2022 (शनिवार)।

2- नियम-31 (4) के अधीन समाचार पत्रों में सूचना का पहला पुनः प्रकाशन- 15.10.2022 (शनिवार)।

3- नियम-31 (4) के अधीन समाचार पत्रों में सूचना का दूसरा पुनः प्रकाशन 4- फॉर्म-19 में नामों को सम्मिलित करने का अंतिम दिनांक- 26.10.2022 (बुधवार)।

4- फॉर्म-19 में नामों को सम्मिलित करने का अंतिम दिनांक- 07.11.2022 (सोमवार)।

5- हस्तलिखित प्रतियों की तैयारी एवं मतदाता सूचियों का मुद्रण- 07.11.2022 (सोमवार)।

6- निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन- 19.11.2022 (शनिवार)।

7- दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि- 23.11.2022 (बुधवार) से 09.12.2022 (शुक्रवार) तक।

8- दिनांक जब तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और पूरक सूचियों की तैयारी एवं निर्वाचक नामवलियों की छपाई- 25.12.2022 (रविवार)।
9- निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन का दिनांक- 30.12.2022 (शुक्रवार)।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 (4) के अनुसरण में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन में क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सूचना दिनांक 01 अक्टूबर 2022 के अन्तर्गत प्रत्येक अर्ह व्यक्ति जो उक्त निर्वाचन क्षेत्र में अपना नाम पंजीकृत कराना चाहता है, प्रथम अनुसूची में वर्णित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में फॉर्म-19 पर 07 नवम्बर, 2022 या उससे पूर्व जमा कर सकते हैं। आवेदन (फार्म-19 ) की मुद्रित प्रतियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/पदाभिहित अधिकारियों के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है, अथवा पाण्डुलिपि, टंकित, साइक्लोस्टाइल / फोटो प्रति किये गये अथवा व्यक्तिगत रूप से मुद्रित / डाउनलोड किये गये फार्मो को भी स्वीकार किया जायेगा।

Jhansidarshan.in