• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गौवर्धन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समिति का अनावरण, प्राकृतिक खादी पेंट के लिए नई क्रांति

ByNeeraj sahu

Oct 18, 2024

प्राकृतिक खादी पेंट सस्टेनेबल भविष्य की ओर एक कदम

** गौवर्धन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समिति का अनावरण, प्राकृतिक खादी पेंट के लिए नई क्रांति

झांसी : उत्तर प्रदेश में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज गौवर्धन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समिति द्वारा निर्मित खादी प्राकृतिक पेंट के लोगो का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, समिति के सदस्य दमयंती राजपूत, पुष्पा देवी, शबाना बानो, उपायुक्त स्वतः रोज़गार ब्रजमोहन अम्बेड, शिखर श्रीवास्तव उपायुक्त मनरेगा प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी चिरगॉव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे ।
यह पेंट समिति की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मनरेगा योजना के तहत ग्राम गुलारा, चिरगांव में स्थापित प्लांट में बनाया गया है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल तत्वों से निर्मित है।
प्राकृतिक खादी पेंट के विशेष लाभ:

पेंटर्स के लिए
1. त्वचा में पेंट का प्रवेश नहीं, जिससे कैंसर, मोटर न्यूरोन रोग, अस्थमा जैसी बीमारियों का जोखिम नहीं।
2. पेंटिंग करते समय लाल आँखों की समस्या से छुटकारा।
3. एलर्जी और श्वसन संबंधी समस्याओं से सुरक्षा।

उपभोक्ताओं के लिए:
1. एंटीवायरस, एंटीफंगल, और एंटीबैक्टीरियल गुण।
2. एंटीरेडिएशन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) से सुरक्षा।
3. घर में कीटनाशकों से मुक्त वातावरण।
4. श्वसन संबंधी रोगों जैसे अस्थमा और सीओपीडी के लिए लाभकारी।
5. केवल 3-4 घंटों में सूखने की क्षमता, और रासायनिक पेंट की तुलना में अधिक क्षेत्र कवर करता है।
6. यह पेंट पर्यावरण और गौमाता दोनों के लिए अनुकूल है।
7. बेहतर इंसुलेशन प्रदान करता है, जिससे तापमान नियंत्रण में सहायक।

व्यक्तिगत और सामाजिक लाभ:
1. सकारात्मक ऊर्जा और स्वयं सशक्तिकरण का अनुभव।
2. पर्यावरणीय मुद्दों में योगदान देकर समाज में विशेष सम्मान और सतत भविष्य के प्रति जागरूकता।
3. ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का सृजन, जिससे आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

इस पेंट का उपयोग न केवल स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सस्टेनेबल लिविंग और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देगा। अधिक जानकारी के लिए राकेश कुमार पांडे (ऑल इंडिया मार्केट हेड) से संपर्क कर सकते हैं।