• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

61222झॉसी मंडल में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 16, 2024

झॉसी मंडल में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन।

झॉसी मंडल पर आज दिनांक:06.12.22 को मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबन्धक श्री आशुतोष द्वारा बाबा साहब के फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुये जीवन में उनके सिद्धांतो को ढालना होगा, यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कर्मचारियों तथा यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

कार्यक्रम का संचालन व आभार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा विवके मिश्रा अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन अतुल कनौजिया, मंडल कार्मिकअधिकारी रवीन्द्र कुमार, जी0पी0 मिश्रा व मंडल के अन्य रेलवे अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

(2)

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि लखनऊ स्टेशन पर पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाक के कारण, दिनांक: 16.12.22 से 20.01.23 तक निम्नलिखित गाड़ियों को पूर्णतः रद्द किया जाता है |

 

निरस्त गाड़ी

· गाड़ी संख्या-01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई – लखनऊ प्रतिदिन दिनांक 06.12.2022 से 20.01.23 को निरस्त रहेगी।

· गाड़ी संख्या-01824 लखनऊ – वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रतिदिन दिनांक 06.12.2022 से 20.01.23 को निरस्त रहेगी।

 

(3)

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वीरांगना लक्ष्मी बाई – धौलपुर खंड के बानमोर तथा सांक रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन से कनेक्टिविटी हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है | जिस कारण निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है |

 

निरस्त गाड़ी

• गाड़ी संख्या-11807/11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.12.2022 एवं 16.12.22 को निरस्त रहेगी।

· गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई – आगरा कैंट अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.12.2022 एवं 16.12.22 को निरस्त रहेगी।

 

रेगुलेट गाडियां :

• गाड़ी संख्या- 18237 कोरबा – अमृतसर दिनांक:16.12.22 को बीना-ग्वालियर के मध्य 95 मिनट रेगुलेट की जाएगी |

• गाड़ी संख्या -12641 कन्याकुमार-निजामुद्दीन दिनांक:16.12.22 को बीना-ग्वालियर के मध्य 95 मिनट रेगुलेट की जाएगी |

Jhansidarshan.in