विकास खंड बंगरा की ग्राम पंचायत देवरीसिंहपुरा में कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) का वर्चुवल लोकार्पण किया गया
अब ग्रामवासियों को मिलेगा सीएससी का लाभ
आज मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा विकास खंड बंगरा की ग्राम पंचायत देवरीसिंहपुरा में कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) का वर्चुवल लोकार्पण किया गया ।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत गांवो का देश है। गांवो के विकास से ही देश का विकास होता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांवो मे भी सभी मूल भूत सुविधाएं होनी चाहिए कामन सर्विस सेंटर इसी का मूर्त रुप है।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि झांसी जिले में इस प्रकार का पहला लोकार्पण है। जिलाधिकारी द्वारा सीएससी के सुंदर और सुव्यवस्थित निर्माण तथा साज सज्जा के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी धर्मेंद्र आर्य और ग्राम पंचायत अधिकारी व इंचार्ज एडीओ पंचायत श्री अरविंद कुशवाहा प्रथम को इसके लिए बधाई दी गयी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने भी उक्त लोकार्पण में सहभागिता की तथा पूरी टीम को बधाई दी। महिलाओं वा बच्चो ने संगीत वा गाने के साथ बड़ी धूम धाम से लोकार्पण की शुरुवात की पूजन वंदन से की गई।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बगरा अनूप कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम, जिला कंसलटेंट अक्षय तिवारी, राजीव हिंगवासिया, संतोष कंप्यूटर डी पी एम धर्मेन्द्र कंप्यूटर आपरेटर माधव कुशवाहा जेई एम आई, अशोक गौतम ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि जमुना प्रसाद मथनिया पंचायत सहियाका कु ज्योति कुशवाहा ग्राम पंचायत सदस्य और सभी महिलाओं सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहें।
