झांसी मंडल में संरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गए
आज दिनांक:19.12.22 को झांसी मंडल में संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन रेल कर्मियों द्वारा विभिन्न गेटों और अपने कार्य क्षेत्र के रेल खंडों पर प्रशंसनीय कार्य करते हुए सर्तकता एवं जागरूकता का पालन किया गया । जिससे रेलवे परिसम्पत्तियों को क्षति होने से बचाया गया। इनके सजकता एवं सर्तकता पूर्ण कार्य ने जान और माल दोनों की रक्षा की है जिसके लिये इन कर्मचारियों को रू 1000.00 नकद पुरस्कार एंव प्रशस्ति पत्र अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा विवेक मिश्र एवम् अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन अतुल कनौजिया द्वारा प्रदान किये गये।
कर्मचारी के नाम प्रकाश चंद्र/पेट्रोलमैन/हरिपालपुर, श्यामलाल ट्रैकमैन माताटीला, कल्लू ट्रैकमैन-चित्रकूट धाम कर्वी, अलख निरंजन पटेल ट्रैकमैन-बाँदा , प्रेमदास ट्रैकमैन-चित्रकूट धाम कर्वी ,श्री विनय कुमार ट्रैकमैन-बाँदा , अशुल रावत ट्रैकमैन-बबीना, मीठा लाल मीना ट्रैकमैन-बबीना है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झांसी अतुल यादव उपस्थित रहे।
(2)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झांसी में विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन
मंडल कार्यालय झांसी में विगत चार माह से विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । प्रत्येक माह लगाई जाने वाली इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य को प्रदर्शित करना तथा संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण पूर्व तैयारी रखना है । इस अनुक्रम में आज दिनांक 19.12.22 को मंडल कार्यालय के लेखा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इसमें विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे विविध कार्यों को प्रदर्शित किया गया । प्रदर्शनी में वित्त शाखा के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संतोष कुमार, मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार , वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी केशव त्रिपाठी एवं कर्मचारी मौजूद थे । इस प्रकार की प्रदर्शिनियां आगे भी लगाई जाएंगीं ।
(3)
झॉसी मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारी की मृत्यु उपरान्त 08 घण्टे में मृतक आश्रित को मिलने वाले समस्त भुगतान किये गये
झॉसी मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारी स्व0 नारायण दास पुत्र स्व0 भग्गू, पम्प ऑपरेटर अधीन वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता/कार्य/पूर्व, झॉसी की दिनांक 18.12.2022 के शाम को अचानक हृदयगति रूकने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई, जिसे तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना प्राप्त होने पर विजय बहादुर पाठक, मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक द्वारा तत्परता दिखाते हुये, परिजनों से मिले तथा रेलवे से मिलने वाली तुरन्त सहायता राशि मृतक की विधवा श्रीमती मीरा कुशवाहा को उपलब्ध कराई ,साथ ही अन्तिम भुगतान संबंधी प्रपत्रों को पूर्ण कराया । कार्मिक शाखा तथा लेखा शाखा के सहयोग से मृतक आश्रित को मात्र 08 घण्टे में रेलवे से मिलने वाली समस्त भुगतान राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई तथा पेंशन भुगतान आदेश भी उपलब्ध कराया गया।
उपरोक्त कार्य मंडल रेल प्रबन्धक के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बी. के. चतुर्वेदी की निर्देशानुसार किया गया। झॉसी मंडल अपने कर्मियों के हित में सदैव सहायता के लिए तत्पर है। स्वर्गीय नारायण दास जी के परिवार को मदद के इस सराहनीय कार्य के लिये कार्मिक शाखा के मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक गजेन्द्र सिंह व श्रीमती दीपा सहगल, कार्यालय अधीक्षक एवं लेखा विभाग के आनेष राजपूत का विशेष योगदान रहा ।
