• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

201222राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम

ByNeeraj sahu

Oct 14, 2024

*राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत* बुंदेलखंड विश्वविध्यालय झांसी के समाजकार्य विभाग* के छात्र छात्राओ के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे वन स्टाप सेन्टर की सेंटर मैनेजर प्रीती त्रिपाठी द्वारा महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी को जागरूक किया गया तथा वन स्टाप सेंटर मे महिलाओ को मिलने वाली सुविधाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिला समन्वक रजनी वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओ हेतु संचालित शासकीय योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमन्त्री बाल सेवा योजना आदि का प्रचार प्रसार व समस्त हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090, 1098 जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पंपलेट सभी को वितरित किया गया ।
कार्यक्रम मे प्रवक्ता ड़ा यतेन्द्र मिश्रा, ड़ा नेहा मिश्रा, गुंजन एवं महिला कल्याण विभाग से प्रजेश उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in