• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हर घर तिरंगा यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*

ByNeeraj sahu

Aug 12, 2024

हर घर तिरंगा यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आवाहन पर देश भर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घरों में तिरंगा लगाने को जागरूक किया जा रहा है। वही जालौन के नगर कोंच में भी भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन के सानिध्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें विधायक के साथ साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ,नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता स्कूली छात्र-छात्रएं सहित आमजनों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा नगर में स्थित गल्ला मंडी के सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ होते हुए कोंच नगर के मुख्य चौराहे मारकंडेश्वर तिराहा,रेलवे फाटक चंदकुआ स्टेट बैंक से भारत माता मंदिर पर पहुचा जहाँ यात्रा का समापन हुआ,वही क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं,स्कूली बच्चों एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया।

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन

Jhansidarshan.in