• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मोर्चे पर सफलता के लिए संगठन को मजबूत करेगा

ByNeeraj sahu

Jul 29, 2024

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक मोर्चे पर सफलता के लिए संगठन को मजबूत करेगा।

झांसी। आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला कार्यकारिणी झांसी की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में तुलसा विवाह घर गल्ला मंडी रोड झांसी में आयोजित की गई। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों ने भगवान गौतम बुद्ध एवम महात्मा ज्योतिबा राव फुले तथा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर झांसी नगर अध्यक्ष ललित कुशवाहा एवं झांसी विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी की बैठक में 13 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें संगठन का मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान के साथ-साथ समाज को राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्रिय करने हेतु शपथ ली गई।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कुशवाहा समाज के संरक्षक श्री सीताराम कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी द्वेष भावना छोड़कर समाज की सामाजिक और राजनीतिक और आर्थिक उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए ताकि समाज का विकास हो सके।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आने वाले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अखिल भारतीय कुशवाहा से जोड़ने का कार्य सक्रियता के साथ करें।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा कहा कि कुशवाहा समाज का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और सामाजिक सद्भाव के साथ कार्य करें, उनकी समस्याओं को सुने और निदान के लिए संघर्ष करें। समाज को शैक्षिक स्तर पर ऊंचे उठने के साथ-साथ सामाजिक संगठन के ढांचे को मजबूत करते हुए राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर भी जागृत होने की आवश्यकता है।

बैठक अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने आए हुए सभी पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी आने वाले चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तैयार रहे।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज के संरक्षक देवी सिंह कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाहा बरुआसगर चेयरमैन प्रतिनिधि,  राजेंद्र कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज झांसी, प्रकाश कुशवाहा अध्यक्ष प्रतिनिधि बड़ागांव, पुरुषोत्तम दास कोठारी अध्यक्ष नकुस, जयराम कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा मित्र उत्थान समिति, किशोरी लाल कुशवाहा संयोजक कुशवाहा मित्र उत्थान समिति, महिला कुशवाहा समाज की प्रदेश संयोजक वंदना कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, लखन कुशवाहा पार्षद, राघवेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद /पूर्व अध्यक्ष श्री मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज, कृपाराम कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज झांसी, प्रमोद कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य निवाड़ी, जगदीश कुशवाहा संरक्षक कुशवाहा समाज चिरगांव, राहुल कुशवाहा पार्षद, सुंदर कुशवाहा पार्षद, बरुआसागर नगर अध्यक्ष भूपत कुशवाहा, कटेरा नगर अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, तोड़ी फतेहपुर नगर अध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, चिरगाव नगर अध्यक्ष गजेंद्र कुशवाहा, बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बल्ली कुशवाहा, बड़ागांव नगर अध्यक्ष हरि कृष्णा कुशवाहा, विनोद कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष गुरसराय, मोठ ब्लॉक अध्यक्ष अतुल कुशवाहा, विशाल सिंह कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष चिरगांव, परशुराम कुशवाहा आचार्य जी जिला संगठन मंत्री, महानगर अध्यक्ष महिला श्रीमती गीता कुशवाहा, बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, रानीपुर अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, बबीना ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, जगत कुशवाहा, डॉक्टर बालचंद कुशवाहा रानीपुर, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाह, एडवोकेट ज्ञानेश कुशवाहा मऊरानीपुर, मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा, छोटू कुशवाहा एडवोकेट, रवि कुशवाहा पर्वत सिंह कुशवाहा, तेंदोल, इंद्रपाल कुशवाहा अध्यापक अनिल कुशवाहा अध्यापक जगत सिंह कुशवाहा अध्यापक, रघुवर दयाल कुशवाहा अध्यापक, आनंद कुशवाहा अध्यापक, सुरेश कुशवाहा अध्यापक, बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाना, इंजीनियर बिहारी लाल, अशोक कुशवाहा बाबूजी सुरेश कुशवाहा, मानवेंद्र सिंह कुशवाहा, जितेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, शरद कुशवाहा एडवोकेट, श्रीमती प्रतिमा सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, अनंत राम कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष, नंदराम कुशवाहा, महेश कुशवाहा सकरार, हर्ष कुशवाहा ठेकेदार बरुआसागर, सुखलाल कुशवाहा टहरौली, शिवम कुशवाहा चिरगांव, डॉक्टर रजनीश कुशवाहा ललितपुर, अनूप कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा एवं अंत में आभार पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा ने व्यक्त किया।