• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ब्रह्माकुमारीज ने बनाया प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जी का 59वा स्मृति दिवस…

ByNeeraj sahu

Jun 24, 2024

ब्रह्माकुमारीज ने बनाया प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जी का 59वा स्मृति दिवस

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा मां का 59वा स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में तीन दिवसीय अखंड योग तपस्या एवं साधना मेडिटेशन एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहन जी ने आज के कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था की यज्ञ माता मातेश्वरी जगदंबा मां सरस्वती इस संस्थान की प्रथम मुख्य प्रसासिका के बनी। हुक्मी हुक्म चला रहा है, हर घड़ी अन्तिम घड़ी। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र आर्य जी भाई साहब उपस्थित रहे एवं उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोचना एक कला है जो की ब्रह्माकुमारी बहने जन-जन को सिखाते हैं सकारात्मक विचारों की शक्ति से सभी कार्यों में सफलता जल्दी प्राप्त होती है। साथ ही साथ मऊ देहात प्रधान गुड्डू भाई जी नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास जी बसंत पटेल (अध्यापक) रवि पटेल (अध्यापक) राधा अग्रवाल जी (महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष) प्रीति अग्रवाल जी श्री खेमचंद पार्षद जी सहित सभी भाई बहनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी को ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया। इसी दौरान बीके रेखा दीदी बीके दीक्षा बहन बी के वरदानी मुनीक्षा बहन सुरेश लोहिया अशोक कुमार कल्याण पटेल हरीदास साहू अशीष गुप्ता विनोद साहू प्रदीप गुप्ता महेश चंद्र अग्रवाल जगदीश मौर्य अध्यापक शिवकुमार प्रजापति सोनल अवस्थी (अध्यापिका) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in