
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत, आज धौलपुर – हेतमपुर स्टेशनों के मध्य लगभग 08 किलोमीटर नवनिर्मित तीसरीलाइन का संरक्षा परीक्षण पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया | निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारी उपस्थिति रहे |
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से धौलपुर – हेतमपुर स्टेशनों के मध्य नव निर्मित अप तीसरी लाइन 7.82 किलोमीटर का संरक्षा से सम्बंधित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I इस दौरान खंड में पड़ने वाले चम्बल ब्रिज का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।इस दौरान उनके द्वारा चंबल ब्रिज के पिलर, स्लीपर, नट बोल्ट, गेज क्रॉस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की परख की गयी ।
निरीक्षण के उपरांत नवनिर्मित लगभग 08 कि.मी. ब्राड गेज लाइन पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल भी किया गया | ज्ञात हो कि इस रूट की रेल संरक्षा आयुक्त को अनुमति के पश्चात रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संचालन किया जाएगा । जिससे इस क्षेत्र में यातायात ज्यादा तेज और सुगम होगा |
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार, झांसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा , वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (परिचालन ) शिवम् श्रीवास्तव , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, सहित अन्य अधिकारीगण, पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे ,झाँसी मंडल
*भीषण गर्मी से राहत देने हेतु लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को ओआरएस घोल का वितरण*
आज दि.-19.06.24 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग निर्देशन में झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, बांदा एवं जूही लॉबी पर मुख्य क्र्यू नियंत्रक के नेतृत्व में लोको पायलट, सहा. लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को कार्य पर जाते/आते समय भीषण गर्मी में शारीरिक स्वास्थ्य संतुलन बनाये रखने के लिये ओआएस घोल का वितरण किया गया। इस कार्य में झांसी स्टेशन पर स्काउटस एवम गाइडस ने भी सहयोग किया।
भीषण गर्मी से रेल कर्मचारियों को इससे राहत मिलेगी , रेलवे कर्मचारियों की सेहत और हितों को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं। ट्रेनों के संचालन में जुटे कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे सदैव तत्पर रहता है। भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को ओआरएस के पैकेट देने का प्रबंध किया गया है जिससे लगातार लाइन पर चल रहे कर्मचारियों को लू आदि से बचाया जा सके। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यह कार्य सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) के नेतृत्व में किया गया।
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 01057/ 01055 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल – वाराणसी जंक्शन – छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी में का सञ्चालन किया जा रहा है ,जिसका विवरण निम्न है |
गाड़ी संख्या 01057 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल से –दिनांक 21.06.24 (शुक्रवार) = 01 फेरा
गाड़ी संख्या 01058 वाराणसी जंक्शन से – दिनांक 22.06.24 (शनिवार) = 01 फेरा
01057 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल –वाराणसी जंक्शन (सुपर फ़ास्ट )
स्टेशन
01058 वाराणसी जंक्शन -छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल – (मेल एक्सप्रेस )
दिन
आगमन /प्रस्थान
आगमन /प्रस्थान
दिन
शुक्रवार
05.50
छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनल
00.25
सोमवार
06.00/06.02
दादर
00.15/00.17
06.23/06.25
ठाणे
23.55/23.58
06.52/06.55
कल्याण
23.37/23.40
09.25/09.30
इगतपुरी
22.05/22.10
10.10/10.15
नासिक
21.10/21.13
11.05/11.10
मनमाड
20.07/20.10
13.30/13.35
भुसावल
17.00/17.10
15.57/16.00
खंडवा
15.05/15.08
18.15/18.25
इटारसी
12.35/12.45
20.25/20.30
भोपाल
10.45/10.50
22.58/23.00
बीना
04.35/04.40
शनिवार
01.20/01.25
वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी
02.10/02.20
रविवार
02.45/02.50
उरई
23.50/23.52
05.50/06.00
कानपुर
21.55/22.05
08.00/08.10
लखनऊ
19.45/19.55
10.20/10.22
सेलम
17.40/17.45
शनिवार
12.30
वाराणसी जंक्शन
15.30
शनिवार
*