हिंदी हिंदू संस्कृति दिवस के रूप में घोषित हो सीएम योगी का जन्मदिन: अंचल अडजरिया
झांसी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 53वे जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन एवं विश्व हिंदू महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में अंचल अडजरिया के मुख्य आतिथ्य तथा विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय बामी, जिला मंत्री अशोक ठाकुर के संयोजन में इलाइट चौराहे पर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा आतिशबाजी करते हुए ईश्वर से सीएम योगी की दीर्घायु की प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला और बैंड डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने डांस किया। जय श्री राम के नारों से इलाइट चौराहे गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को हिंदू हिंदी संस्कृति दिवस के रूप घोषित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के अर्पित शर्मा, दिनेश कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, नीरज कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।