≡
*
*झाँसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन*
*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश*
आज दिनांक: 05.06.2024 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाँसी मंडल में “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” थीम पर आधारित पर्यावरण संरक्षण हितैषी विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम की शुरुवात मंडल रेल कार्यालय झाँसी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा शाखा अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षा की शपथ दिलाकर की गयी | तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल कार्यालय में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया गया |
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में स्काउट एवं गाइड तथा रेल कर्मियों द्वारा मंडल रेल कार्यालय परिसर से सिनियर इंस्टिट्यूट तक पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जागरूकता रैली निकाली गयी | सभी अधिकारीयों एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा द्वारा सिनियर इंस्टिट्यूट में रैली समापन के पश्चात् वृहद् स्तर पर वृक्षा रोपण किया गया तथा बच्चों द्वारा बनायीं गयी पर्यवरण संरक्षण सम्बंधित पेंटिंग का अवलोकन कर सराहा गया |
अन्य आयोजित कार्यक्रमों में वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शित किया गया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया | इस दौरान मिशन लाइफ के महत्वपूर्ण पहेलुओं के बारे में भी लोंगों को जागरूक किया गया |
उल्लेखनीय है कि झाँसी मंडल में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मंडल के ग्वालियर ,बाँदा, चित्रकूट, महोबा ,मुरेना ,ललितपुर हमीरपुर आदि सभी स्टेशनों , कार्यालयों तथा अन्य इकाइयों में वृहद् स्तर पर वृक्षा रोपण किया गया |
झाँसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये, पिछले वर्ष मंडल में विभिन्न स्थानों पर लगभग 78 हजार पौधे लगाये गये हैं। पिछले वर्ष के दौरान मंडल के स्टेशन परिसरों के विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा स्थापित किए गए हैं।
मण्डल रेल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, जिसमें सभी की अपने परिवारजनों, मित्रों व सहयोगियों से पर्यावरण अनुकूल आदत व व्यवहार तथा वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया गया, तत्पश्चात चिकित्सालय के रैन-बसेरा परिक्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० कुलदीप स्वरूप मिश्रा, द्वारा नीम, बबूल व पीपल जैसे अति महत्वपूर्ण पौधे रोपित किये गये।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा/ विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर.डी.मौर्या तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक पी.के. सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(2)
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर झाँसी मंडल के खिलाडियों / कर्मचारियों को नए बैडमिंटन कोर्ट की सौगात*
आज दिनांक:05.06.24 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्वेता सिन्हा की उपस्थिति में सीनियर रेलवे इन्स्टीट्युट झांसी में नवनिर्मित बेतवा बैडमिन्टन हॉल का उद्घाटन किया गया | इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में वृहद्ध स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा कोर्ट की गुणवता की परख हेतु एक फ्रेन्डली मैच खेलकर उदघाटन किया गया।
नव निर्मित बैडमिन्टन कोर्ट बनने से अब मंडल के खिलाडियों के बेहतर अभ्यास हेतु दो बैडमिन्टन कोर्ट उपलब्ध हैं, जिससे निश्चित तौर पर खिलाडियों को अधिकतम अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनके खेल प्रदर्शन में निखार होगा |
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक परिचालन, आर० डी० मौर्या, अपर मंडल रेल प्रबन्ध / इन्फा विवेक मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरूप मिश्रा, मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गति शक्ति प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/ वैगन रिपयेर वर्क शॉप अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/आर.सी.एन.के. अतुल कनौजिया, वरिष्ठ मंडल अभियन्ता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/आर.पी.एफ. विवेकानन्द नारायण, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियन्ता /ऑयल एण्ड फ्यूल सचिन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल समस्त रेलवे अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी / सदस्या, मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त शाखा अधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष, सीनियर रेलवे इन्स्टीट्युट समिति/वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया तथा आभार सचिव रेलवे इन्स्टीट्युट मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।
(3)
राष्ट्रीय नेशनल वेटरन मूक बधिर फुटबाल टूर्नामेंट का दिनाँक 24 एवं 25 मई को केरल राज्य के अलापुज्जहा जिले में आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के आठ राज्यों ने प्रतिभाग किया था, इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश राज्य की टीम की ओर से झाँसी रेलवे के चिकित्सा विभाग में कार्यरत् मूक बधिर कर्मचारी जुबेर कुरैशी ने टीम के सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया था एवं टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस पर जुबेर कुरैशी को फुटबाल के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
आज दिनाँक को झाँसी वापसी पर चिकित्सा विभाग के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, झाँसी डॉ० कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने माल्यापर्ण कर स्वागत एवं प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ० एम०एस०यादव, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ० सिद्धार्थ केसरवानी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पी०के०जैन, एस०डी० मंसूरी, शैलेन्द्र संज्ञा एवं हरभजन सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
(4)
*गाडी संख्या 22167 / 22168 सिंगरौली–निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन*
रेल यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के ऊदेश्य से दिनांक:12.06.2024 से गाडी संख्या 22167 / 22168 सिंगरौली–निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी करते हुए उक्त गाडी का सञ्चालन साप्ताहिक के स्थान पर सप्ताह में दो दिन किया जा रहा है | गाडी संख्या 22167 सिंगरौली–निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सिंगरौली से दिनांक : 12.06.2024 से प्रत्येक रविवार व बुधवार को संचालित की जाएगी, गाडी संख्या 22168 निजामुद्दीन–सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस निजामुद्दीन से दिनांक : 13.06.2024 से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को संचालित की जाएगी | गाडी की आवर्ती में बढ़ोतरी के साथ साथ उक्त गाडी को मथुरा स्टेशन पर ठहराव भी प्रदान किया गया है, जिसका समय निम्नानुसार रहेगा |
22167 SGRL-NZM Express
स्टेशन
22168 NZM-SGRL Express
आगमन – प्रस्थान
आगमन – प्रस्थान
02:13 – 02:15
मथुरा जं.
00:50-00:52