• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कलैक्ट्रेट परिसर की वाटिका में*

ByNeeraj sahu

Jun 5, 2024

*विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कलैक्ट्रेट परिसर की वाटिका में*

जालौन: उरई में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कलैक्ट्रेट परिसर की वाटिका में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कदम्व के पौधे का रोपण किया गया।
रोपण पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण जनपद में वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण के अन्तर्गत 9206440 पौधों का रोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण क्षेत्र में विशेषकर नदी के किनारे, तालाबों के किनारे, मार्गों के किनारे एवं शहरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण पर विशेष जोर रहेगा। चौराहों एवं खाली स्थानों पर हरीशंकरी (पीपल, वरगद, पाकड) पौधों का रोपण किया जायेगा। इस वर्ष की गर्मी को देखते हुये शहरी क्षेत्रों में ग्रीन लग्स बनाये जायेगें। जिसके अन्तर्गत सघन वृक्षारोपण मियांवाकी पद्धति से किया जायेगा, जिससे भविष्य में शहरी क्षेत्रों के पर्यावरण में परिवर्तन आयेगा। इस वर्ष पौधारोपण के साथ साथ पौधों की सुरक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेगें। जो यह सुनिश्चित करेंगें की वृक्षारोपण की जीवितता मानक के अनुरूप वनी रहे।
विश्व पर्यावरण के अवसर पर वन विभाग उरई एवं हैल्पिंग हैण्डस सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल उरई में “वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जनजागरूकता” कार्याक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एन०जी०ओ० के सदस्य, स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय जनता द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। सम्पूर्ण जनपद में विश्व पर्यावरण के अवसर पर वन विभाग द्वारा जगह जगह पर जन जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार (मनरेगा), उप प्रभागीय वनाधिकारी उरई एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन यूपी

Jhansidarshan.in