*भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन फल और मिष्ठान वितरण कर मनाया*
*कोंच में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर मनाया*
जालौन : आज भाजपा कोंच नगर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन दरिद्र नारायण सेवा समिति में जरूरतमंदों को फल एवं मिष्ठान वितरण कर और विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया की अध्यक्षता व क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने अपराधियों और माफियाओं पर नकेल कस कर प्रदेश को भय एवं अपराधमुक्त वातावरण देने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बधाई शुभकामनायें प्रदान कर वृक्षारोपण पर बल दिया और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं शांति व्यवस्था के लिए कटिबद्ध मुख्यमन्त्री योगी के उत्तम स्वास्थ् एवं दीर्घायु होने की कामना की और भाजपा नगर अध्यक्ष कोंच सुनील लोहिया ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बधाई शुभकामनाएं प्रदान कर विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वृक्ष धरा के आभूषण है पर्यावरण स्वच्छ रहे इस हेतु हम सब लोग एक एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण करें। कार्यक्रम संयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया और दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरे लाल यादव बाबूजी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल कुशल संचालन प्रवक्ता राजेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर , पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश वर्मा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती राजेश्वरी यादव, सभासद प्रतिनिधि गौरव तिवारी, अवध यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा ,मृदुल दांतरे, राघवेंद्र सोनी, आशीष याज्ञिक,सौरभ पुरवार, विकास पटेल, कुलदीप कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।