झाँसी,पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपदस्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 02 पत्रावली, नवीनीकरण हेतु 01 पत्रावली, डाक्टर को सम्बद्ध करने हेतु 01 पत्रावली, डाक्टर को हटाने हेतु 02 पत्रावली, 03 पत्रावली अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टालेशन हेतु प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
इसके उपरान्त पी०सी०पी०एन०डी०टी० नोडल अधिकारी डा०महेन्द्र कुमार द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
बैठक में डॉ सुधाकर पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी, डॉ संदीप चौधरी जिला महिला चिकित्सालय झाँसी, डा०ए०के० सिंह वालरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सलाय झांसी, नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार, जोगेन्द्र सिंह सयुक्त निदेशक अभियोजन, मुदुलकान्त श्रीवास्तव डी०जी०सी० फौजदारी झांसी, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका एवं ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
झाँसी,पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपदस्तरीय समिति की बैठक का आयोजन,
