• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

ByNeeraj sahu

May 30, 2024

सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

आज दिनांक 27.05.24 को मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता, सजगता, संरक्षा, जागरूकता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री शारिक रफीक /लोको पायलट (गुड्स), झाँसी, कुलवीर सिंह सहायक लोको पायलट ,गुड्स (झांसी), श्री विजय कुमार मीना / लोको पायलट ,गुड्स (झांसी),सतपाल सिंह गुड्स गाड़ी प्रबंधक झाँसी सम्मिलित रहे |
मण्डल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरिष्ठ . मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (परिचालन) शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल एवं वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीष कंचन,उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in