• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री किए गए घोषित 

ByNeeraj sahu

May 27, 2024
राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री किए गए घोषित
झांसी। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद की आवश्यक बैठक लहर की देवी मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष अंचल अर्जरिया की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री रामेश्वर गिरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश मंत्री बलराम हुंडैत, प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए सर्वेश पटेल को झांसी जिले का जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री आरएन उपाध्याय को मनोनीत किया गया। लहर की देवी के महंत मोहन गिरी महाराज ने नव मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके मनोनयन से झांसी जिले में सनातन संस्कृति के अभ्युदय और उत्कर्ष में गति आएगी।
Jhansidarshan.in