• Sat. Oct 19th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल द्वारा राजस्व अर्जन हेतु नए व्यापार का सृजन

ByNeeraj sahu

May 24, 2024

मंडल द्वारा राजस्व अर्जन हेतु नए व्यापार का सृजन*

मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर सहित BDU (बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट) के सदस्य वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल की विशेष अभीरूचि एवं समर्पण के चलते मंडल द्वारा निरंतर नए व्यापार का सर्जन करते हुए रेल राजस्व अर्जन में बढ़ोतरी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहा हैं | इसी क्रम में मंडल द्वारा किये गए प्रयास के चलते नए व्यापार के रूप में दतिया स्टेशन से न्यू तिनसुकिया जंक्शन हेतु पहली बार दालों (pulses) की लोडिंग की जा रही है | नए व्यापार के रूप में छतरपुर स्टेशन से पहली बार FCI द्वारा गेहूं का लदान से नई पहल की गयी है | बुंदेलखंड के बरुआसागर व निवाड़ी के मध्य स्थित लोह अयस्क खदान प्राप्त हुई है, जिसको पेसिफिक कंपनी द्वारा ओपरेट किया जायेगा, उक्त माल लदान हेतु बरुआसागर स्टेशन को मालगोदाम के रूप में विकसित किया जा रहा है | जहाँ से 25 आउटवर्ड रैक तथा 12 इनवर्ड रैक लोह अयस्क के रूप में प्रतिमाह मिलने की सम्भावना हैं |
फार्च्यून स्टोन द्वारा महोबा स्टेशन से वर्ष 2008-2009 में ग्रेनाईट पत्थर का लदान शुरू किया गया था | परन्तु इस खंड के विद्युतीकरण हो जाने के कारण ग्रेनाइट का लदान संभव नहीं हो पा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप उक्त ग्रेनाइट रोड मार्ग से परिवहन किया जा रहा था | इस परिपेक्ष्य में चितेहरी स्टेशन पर नॉन OHE माल गोदाम विकसित किया जा रहा है | अतः शीघ्र ही यहाँ से कंडाला पोर्ट हेतु ग्रेनाइट का लदान प्रारम्भ हो जायेगा | BDU के प्रयासों के फलस्वरूप यह खोई हुई कमोडिटी का लदान पुनः मंडल को प्राप्त हुआ है तथा एक नई लोडिंग का सृजन हुआ है |

 

ल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी संख्या 06071/06072  कोच्चुवेली  से निजामुद्दीन का परिचालन और सुरक्षा कारणों से सञ्चालन को निरस्त किया जा रहा है , जिसका विवरण निम्न प्रकार है-
क्र.सं. गाडी संख्या से – तक फेरे निरस्तीकरण  तिथि
1 06071 कोच्चुवेली  – निजामुद्दीन 04 07.06.2024-28.06.2024
2 06072 निजामुद्दीन – कोच्चुवेली 04 10.06.2024-
01.07.2024