लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत,व्यय का तृतीय मिलान,कांग्रेस,भारतीय जनता पार्टी….

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निवार्चन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में प्रत्याशियों द्वारा किये गये व्यय का तृतीय मिलान दिनांक 18.05.2024 को मुख्य कोषाधिकारी झांसी के कक्ष किया गया। प्रभारी व्यय लेखा / मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा द्वारा प्रत्याशी वार व्यय का विवरण उपलब्ध कराया गया जिसके अनुसार दिनांक 17.05.2024 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा द्वारा रू0 40,63,985-00 व्यय किया गया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य के द्वारा रू0 40,05,930-00 व्यय किया गया, बहुजन समाज पार्टी रवि प्रकाश द्वारा रू0 12,95,138-00 व्यय किया गया, अपना दल (कमेरावादी) के चन्दन सिंह द्वारा रू० 1,51,066-00, अल-हिन्द पार्टी के प्रत्याशी ई० दीपक कुमार वर्मा द्वारा रू0 29,850-95, निर्दलीय प्रत्याशी इन्द्र सिंह के द्वारा रू0 52,950-00, गनेश राम के द्वारा रू0 19,598-00, धमेन्द्र प्रताप के द्वारा रू0 34,754-00, रमेश के द्वारा द्वारा रू0 69,194-00 लखनलाल के द्वारा रू0 17210-00 व्यय किया गया। सभी 10 प्रत्याशियों के मिलान हेतु उपस्थित हुए। मिलान की इस पूरी प्रक्रिया में दोनो माननीय व्यय प्रेक्षक वाघे प्रसाद राव अन्नासाहेव एवं बसंत कुमार उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा यथा आवश्यक निर्देश दिये गये।