• Sat. May 18th, 2024

झांसी। व्यापारी नेता द्वारा व्यापारियों का शोषण के मामले में शुक्रवार को न्यू रोड व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश किया‌। व्यापारियों ने आरोपी व्यापारी नेता पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द न्याय दिलाने की मांग

झांसी। व्यापारी नेता द्वारा व्यापारियों का शोषण के मामले में शुक्रवार को न्यू रोड व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश किया‌। व्यापारियों ने आरोपी व्यापारी नेता पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
बताया गया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय एवं ऋषभ अग्रवाल द्वारा एक कंपनी मानवी बिल टैक बनाई गई है। इनके द्वारा सुभाष जैन उनकी पत्नी मंजू जैन से उनकी संपत्ति को खरीदते है और उसमें तीन मंजिल मार्केट का निर्माण करते है। इसके बाद न्यू रोड व्यापारियों को यह कहकर बेच देते हैं की समस्त संपत्ति में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और न ही कोई बैंक का कोई बकाया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष होने के नाते सभी व्यापारियों ने इनकी बातों पर विश्वास कर लिया और संपत्ति को खरीद लिया। वर्ष 2023 में बैंक मैनेजर व्यापारियों के पास आते हैं और बताते हैं कि उक्त संपत्ति पर 30 लाख का कर्ज है। इसके बाद संजय अग्रवाल ने कहा कि वे पूरा कर्ज भरेंगे। अभी कुछ समय पूर्व संजय अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा कि भी किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं भरेंगे। इसके बाद सारे व्यापारियों ने डीआईजी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसकी बात पुलिस ने आरोपी व्यापारी नेता पर 420, 406 धारा के अंतर्गत केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद उक्त व्यापारी नेता पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सभी व्यापारी नाराज हैं।  शुक्रवार को सभी व्यापारियों ने उक्त व्यापारी नेता का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उन्हें न्याय दिलाए जाए। इस दौरान सुदीप अग्रवाल, नितिन चावला, अंकुर अग्रवाल, अजीत यादव, महेश गोस्वामी, नईम खान, विश्व मोहन अग्रवाल, अभिषेक चऊदा, नीरज अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, माधुरी जैन, आशा अग्रवाल, मांडवी गुप्ता, प्रेम नारायण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।