मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का किया सघन निरीक्षण
आज दिनांक: 01.05.2024 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया | इस दौरान उन्होंने हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का निरीक्षण किया, उक्त रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की समीक्षा कीस्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा पॉइंट्स मैन व परिचालन स्टाफ के ज्ञान की परख करते हुए, शत प्रतिशत संरक्षा पूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरपालपुर, महोबा तथा घाटमपुर स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्य को देखा तथा संबंधित एजेंसी को बेहतरी हेतु निर्देशित किया ।
दीपक कुमार द्वारा मार्ग में आने वाले धसान ब्रिज का सघन निरीक्षण और नियमित रूप से अनुरक्षण आदि विषयों पर सम्बंधित अधिकारीयों का मार्गदर्शन किया |
महोबा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार ने भोजनालय का निरीक्षण किया, उपलब्ध खाने पीने की सामग्री उनका रख रखाव एवं साफ सफाई देखी l स्टेशन पर उपलब्ध पेय जल व्यवस्था को देखा तथा अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान के स्टॉल तथा साफ सफाई एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया | उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पर विकास कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए | उन्होंने अनारक्षित टिकट खिड़की पर कतार में लगे हुए रेल यात्रियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा यू टी एस ऑन मोबाइल ऐप / तथा एटीवीएम मशीन माध्यम से टिकट प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया |
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा घाटमपुर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा प्रेस मीडिया संवाददाताओं से स्टेशन के उच्चीकरण सम्बन्धित जानकारी साझा की गयी । भीमसेन स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसके अंतर्गत ऑपरेटिंग पैनल सहित अन्य परिचालन सम्बंधित पहलौओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की |
“विंडो ट्रेलिंग” निरीक्षण के दौरान रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टामलेशन, सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई गाड़ी मे लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर, ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थिति के साथ झांसी से खैरार और खैरार से भीमसेन के मध्य दोहरी लाइन की कार्य की प्रगति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जी)जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (टीआरडी) श्री मयंक शांडिल्य, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) श्री शोभनाथ, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ियो का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है-
01)गाड़ी स .09177/09178उधना -जयनगर-उज्जैन विशेष गाड़ी
क
आवृति
एक फेरा
ख
दिन
09177 उधनासे बुधवार दिनांक 01.05.2024
09178जयनगर से शुक्रवार दिनांक 03.05.2024
ग
गाड़ी संरचना:-स्लीपर -20,एसएलआरडी-2=22 डिब्बे
09177उधना -जयनगर विशेष गाड़ी
स्टेशन
आगमन
प्रस्थान
दिन
उधना
***
20.45
बुधवार 01.05.2024
चालथन
21.05
21.10
बारदोली
21.25
21.30
नंदूबार
23.45
23.55
पालधी
पास
02.53
गुरुवार 02.05.2024
भुसावल
03.43
03.48
खंडवा
06.18
06.23
इटारसी
09.23
09.33
रानी कमलापति
11.18
11.28
बीना
14.08
14.18
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
17.18
17.28
गोविंदपुरी
21.28
21.38
प्रयागराज
01.38
01.48
शुक्रवार 03.05.2024
मिर्जापुर
03.33
03.38
दीन दयाल उपाध्याय
05.18
05.28
बक्सर
06.58
07.03
आरा
08.03
08.08
पटना
09.08
09.18
बख्तियारपुर
10.48
10.53
मोकामा
12.23
12.28
बरौनी
13.58
14.03
समस्तीपुर
15.03
15.08
दरभंगा
15.53
15.58
मधुबनी
16.43
16.48
जयनगर
17.35
****
शुक्रवार 03.05.2024
09178जयनगर -उज्जैन विशेष गाड़ी
दिन
स्टेशन
आगमन
प्रस्थान
शुक्रवार 03.05.2024
जयनगर
****
21.30
मधुबनी
22.10
22.15
दरभंगा
23.00
23.05
समस्तीपुर
23.50
23.55
शनिवार 04.05.2024
बरौनी
00.55
01.00
मोकामा
02.30
02.35
बख्तियारपुर
04.10
04.15
पटना
05.45
05.55
आरा
06.55
07.00
बक्सर
08.00
08.05
–
दीन दयाल उपाध्याय
09.35 –
09.45
मिर्जापुर
11.25
11.30
प्रयागराज
13.15
13.25
गोविंदपुरी
17.25
17.35
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
21.35
21.45
रविवार 05.05.2024
बीना
00.15
00.25
संत हिरदाराम नगर
03.35
03.40
उज्जैन
06.30