• Wed. May 22nd, 2024

रेल समाचार,बिविन्न झाँसी मंडल में माह अप्रैल 2024 में 30 रेल कर्मी हुए सेवानिवृत्त

झाँसी मंडल में माह अप्रैल 2024 में 30 रेल कर्मी हुए सेवानिवृत्त
आज दिनांक 30.04.2024 को उत्तर मध्य रेल, झांसी मंडल से 30 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुये। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रु. 8.24 करोड का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवापजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किये गये। समारोह में ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी, मण्डल कार्मिक अधिकारी जी.पी मिश्रा, संतोष कुमार वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह के अन्त में जीपी मिश्रा, मण्डल फार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेल, झॉसी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
(2)
ग्वालियर स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन

भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपूर्ण मण्डलों में से एक झाँसी मण्डल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देता आ रहा है। रेल यात्रियों को संरक्षित व समयबद्ध रेल यात्रा प्रदान करने के लिये झाँसी मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रयत्नशील हैं | इसी के दृष्टिगत समय-समय पर मंडल में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया जाता है l इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.24 को मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देशन में ग्वालियर स्टेशन के कोचिंग डिपो में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया |
संरक्षा अभियान के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समझाया जाता हैl
दिनांक 30.04.2024 को ग्वालियर स्टेशन कोचिंग डिपो में संरक्षा-बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत, परिचालन, सिग्नल तथा संरक्षा विभाग के 45 कर्मचारियो ने भाग लिया। संरक्षा-बैठक के दौरान निम्न विषयो पर चर्चा किया गया।
• हॉट एक्सल की पहचान एवं मिलने पर कार्यवाही।
• ड्यूटी के दौरान ट्रैक के बगल की झाड़ियो में आग लगने तथा मालगाड़ी के वैगन में धुँआ/आग लगने पर लोको पायलट द्वारा की जानी वाली कार्यवाही ।
• SPAD (सिग्नल पास एट डेंजर) का कारण एवं बचाने का तरीका।
• दुर्घटना होने पर वगल वाली लाइन का बचाव करना।
• आग क्या है तथा कितने प्रकार की होती है,इंजन तथा गाड़ी में आग लगने पर क्या कार्यवाही करेंगे।
• स्टॉप सिगनल का अचानक लाल होने पर लोको पायलट द्वारा की जाने वाली कार्यवाही।
• (CRO) कैटल रन ओवर के दौरान इंजन को सेफ कर सञ्चालन सहित अन्य संरक्षा सम्बंधित जानकारियों को साझा किया गया |

इस दौरान स्टेशन मेनेजर जी एस राठौर, स्टेशन प्रबंधक शनिचरा आर के शर्मा, संरक्षा सलाहकार ए के दत्ता, एस के अग्रवाल, परिचालन निरीक्षक आर के वर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता सिग्नल कृष्णा मोहन की उपस्थिति में संपन हुआ |
(3)
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की निम्नलिखित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का रद्दीकरण किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है :
• गाडी संख्या 01925 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – छपरा दिनांक : 08.05.24 से 26.06.24 (यात्रा आरम्भ तिथि) तक रद्द रहेगी |
• गाडी संख्या 01926 छपरा –वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी दिनांक : 09.05.24 से 27.06.24 (यात्रा आरम्भ तिथि) तक रद्द रहेगी |
(4)

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की दिल्ली मंडल के दिल्ली-अम्बाला रेलखंड पर निलोखेरी स्टेशन पर तकनीकी उच्चीकरण व लूप लाइन के विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है, जिसके चलते निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है :
मार्ग परिवर्तन :
• गाडी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी दिनांक 01.05.24 (यात्रा आरम्भ तिथि) को परिवर्तित मार्ग जाखल-धुरी-लुधियाना होकर जम्मू तवी जाएगी |
गाड़ियों का रेग्यूलेशन-
• गाड़ी सं. 12919 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.- माता वैष्णो देवी प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 01.05.2024 को पानीपत-करनाल खंड के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।
• गाड़ी सं.11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 06.05.2024 को पानीपत तक ही जाएगी तथा लिंक गाड़ी सं. 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 07.05.2024 को पानीपत से ही चलेगी।

You missed