• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जीआरपी आरपीएफ रेलवे द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,कीमत करीब 01लाख 90 हजार

जीआरपी आरपीएफ रेलवे द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,कीमत करीब 01लाख 90 हजार

झाँसी,थाना जीआरपी झाँसी/आरपीएफ टीमों द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 09.550 कि0 ग्रा0 अवैध गांजा बरामद (अनुमानित कीमत करीब 01लाख 90 हजार रुपये)
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ, जयनरायन सिंह के आदेशानुसार,पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे महोदया,लखनऊ,राकेश पुष्कर के मार्गदर्शन,पुलिस अधीक्षक रेलवे,झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव व श्रीमान वरिष्ठ मंण्डल सुरक्षा आयुक्त विवेकानन्द नरायण आरपीएफ झाँसी के निर्देशन में ट्रेनो में नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी नईम खाँन मंसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय थाना जीआरपी झाँसी के नेतृत्व में गठित जीआऱपी/आरपीएफ टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये दिनांक 25.04.2024 को रेलवे स्टेशन झाँसी से 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर 1-हरबीर 2- किरणपाल 3-अनवर 4-आरिफ को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –1.हरबीर पुत्र बारू सिंह निवासी सौदा पट्टी ग्राम लूम्ब थाना छपरौली जिला बागपत उ0प्र0 हाल पता 69/ए गोयला खुर्द गांव साउथ वेस्ट थाना छावला दिल्ली
2.किरणपाल पुत्र गुलाब निवासी पट्टी भितरली लूम्ब थाना छपरौली जिला बागपत उ0प्र0
3.अनवर पुत्र इमामुद्दीन निवासी ग्राम दोजा थाना बिनौली जिला बागपत उ0प्र0
4.आरिफ पुत्र मौसम निवासी ग्राम लूम्ब थाना छपरौली जिला बागपत उ0प्र0

दिनांक 25.04.2024 रेलवे स्टेशन झाँसी अनुभाग

अवैध गांजा – 9.550 किलोग्राम बरामद ।

1-मु0अ0सं0 268/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना जीआरपी झाँसी ।

अपराधिक इतिहास का विवरण–

अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-उ0नि0 साहब सिंह थाना जीआरपी झांसी,हरिओम सिकरवार आरपीएफ पोस्ट झांसी,स0उ0नि0 नवीन कुमार डिटेक्टिव विंग रे0सु0बल झांसी, हे0का0 शोएब थाना जीआरपी झांसी,अनिल कुमार थाना जीआरपी झांसी,विक्रम सिंह आरपीएफ पोस्ट झांसी, साहिल आरपीएफ पोस्ट झांसी, अरुण सिंह राठौर विष्ट डिटेक्टिव विंग रे0सु0बल झांसी 1

Jhansidarshan.in