• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सहकार भारती ने मतदाता अभियान का किया शुभारम्भ – शत प्रतिशत मतदान ही लोकतंत्र की सेवा: अंचल अडजरिया

सहकार भारती ने मतदाता अभियान का किया शुभारम्भ
– शत प्रतिशत मतदान ही लोकतंत्र की सेवा: अंचल अडजरिया

झांसी। सहकार भारती का मतदाता जागरूकता अभियान झांसी से शुरू किया गया, जिसका शुभारंभ विभाग संयोजक अंचल अडजरिया ने किया। इस अवसर पर 20000 पत्रक बांटने का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम मां भारती एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अंचल अडजरिया ने सहकारिता के क्षेत्र में सहकार भारती द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को बताया। उन्होंने बताया कि सहकार के क्षेत्र में समितियां के माध्यम से देश भर में 29 करोड लोग जुड़े हुए हैं और कार्य कर रहे हैं, पूरे देश भर में यह अभियान प्रारंभ किया गया है। सभी राज्यों के सभी जिले इस मतदाता जागरूकता अभियान को लगातार चला रहे हैं। सहकार भारती सहकारी संस्थाओं का प्रखर संगठन है, जो सहकारी संस्थाओं के लोकतांत्रिक परिचालन हेतु प्रतिबद्ध है। अंचल ने कहा कि सहकार भारती का ऐसा मानना है चुनाव चाहे आधार स्तरीय सहकारी समिति का हो अथवा राष्ट्र की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था संसद का, मताधिकार एक पावन उत्तरदायित्व है और शत प्रतिशत मतदान लोकतंत्र की सेवा है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने आसपास के अन्य जनों को भी मताधिकार के लिए प्रेरित करें। सहकार भारती के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सहकारी समितियां के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के अभियान को निरंतर चलाएंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतीश राय, महानगर महामंत्री उदय सोनी, ललितपुर के संगठन मंत्री विभूति नारायण चौरसिया, झांसी ग्रामीण जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी व अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को अपने-अपने जिलों में गति प्रदान करने का निर्णय लिया। संचालन उदय सोनी ने व आभार सतीश राय ने व्यक्त किया।

 

 

SHUBH SAHU

Jhansidarshan.in