• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तहसील गरौठा में SDM महोदय द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी नहीं हटाया जा रहा दबंग भूमाफियाओं द्वारा गांव सभा की भूमि पर से अवैध कब्जा*

*तहसील गरौठा में SDM महोदय द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी नहीं हटाया जा रहा दबंग भूमाफियाओं द्वारा गांव सभा की भूमि पर से अवैध कब्जा*

*गरौठा झांसी।। एक ओर जहां योगी सरकार के सख्त आदेश हैं कि प्रदेश में कहीं भी अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा वहीं दूसरी ओर सरकार के ही कुछ दबंग अधिकारियों की मिलीभगत से कस्बा गरौठा में मऊरानीपुर मार्ग पर लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर कुछ दबंग भूमाफियाओं व एक पत्रकार ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। वहीं जब तहसील में जाकर देखा गया तो उक्त भूमि नंबर 1083 जोकि नवीन परती के नाम से आज भी खतौनी में दर्ज कागजात है उक्त भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण भी करा लिया है। कई बार अवैध कब्जा हटाने की खबरें प्रकाशित होने पर उपजिलाधिकारी महोदय गरौठा ने कहा है कि गांव सभा की पर से भूमाफिया स्वयं ही कब्जा हटा लें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। लेकिन दबंग भूमाफियाओं के विरुद्ध धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है वहीं उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा पारित आदेशों का अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा ही उलंघन किया जा रहा है। अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा आखिर क्यों कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है आखिर तहसीलदार एवं लेखपाल क्यों डरते हैं भूमाफियाओं से आखिर क्या खेल है।

Jhansidarshan.in