• Sat. Sep 21st, 2024

बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति की बैठक आयोजित विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया

बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति की बैठक आयोजित विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बांदा : बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा संपन्न केंद्रीय अध्यक्ष _शिव शंकर सिंह पटेल l
आज दिनांक 26/05/2023 दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व मे जनपद बांदा उत्तर प्रदेश मे स्थान अवधेश सिंह पटेल एलआईसी के निज निवास विकास भवन बांदा मे कुर्मी समाज के उत्थान के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। वही बैठक केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह पटेल के द्वारा कहा गया कि जल्द ही केंद्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण की तारीख एवं स्थान जल्द ही तय करके शपथ ग्रहण के कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। वही केंद्रीय महामंत्री एल आर पटेल ने कुर्मी समाज के ऊपर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह समिति लगातार 2008 से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र मे कुर्मी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा लगातार समय-समय पर सामूहिक विवाह भी कराती हुई चली आ रही। एवं वही इंद्रपाल सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि जल्द ही बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति का गठन हर एक ग्राम पंचायत स्तर ब्लॉक एवं हर एक तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठित कर विस्तार किया जाएगा। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर पटेल ने बताया कि यह समिति हमेशा कुर्मी समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है एवं हमेशा करती रहेगी जल्द ही समिति के द्वारा जिला मुख्यालयों पर निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी ताकि कुर्मी समाज के बच्चे पढ़ लिख कर स्वाबलंबी बनकर अपने माता-पिता तहसील एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। तथा बैठक में मृत्यु भोज बंद करने पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर पटेल, केंद्रीय महामंत्री एल आर पटेल, इंद्रपाल सिंह पटेल केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष विजय राम पटेल बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति, जिला अध्यक्ष युवा पटेल वाहिनी यशवंत सिंह पटेल, जिला महामंत्री टीकमगढ़ बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति दिनेश कुमार निरंजन (किसान नेता), फूल सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,अवधेश सिंह पटेल एलआईसी, डॉ कुलदीप भाई पटेल अध्यापक, अनूप सिंह पटेल प्रवक्ता, शोभा लाल पटेल, शिवदयाल सिंह पटेल, उमेश सिंह पटेल, विश्व प्रकाश सिंह पटेल, अवध बिहारी सिंह पटेल प्रवक्ता, अभिषेक सिंह पटेल शिक्षक आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed