• Sun. Sep 22nd, 2024

*नए बोर्ड से अपेक्षा है जनता के भरोसे पर खरा उतरने की :भानुप्रताप सिंह वर्मा*

नए बोर्ड से अपेक्षा है जनता के भरोसे पर खरा उतरने की :भानुप्रताप सिंह वर्मा

कोंच। नगर पंचायत नदीगांव की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा व वार्ड सभासदों को शपथ दिलाने के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि नदीगांव नगर पंचायत में पिछले पांच सालों में यहां के समाजसेवी अभिमन्यु सिंह डिंपल की देखरेख में विकास की जो इबारत लिखी गई है उसने नदीगांव का नक्शा ही बदल दिया है। इस बार भी यहां के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जता कर मीना देवी कुशवाहा को कस्बे के विकास की बागडोर सौंपी है तो अगले पांच सालों में भी नगर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड पर भरोसा जताया कि वह ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता के भरोसे पर खरा उतरने का काम करेगा।
नदीगांव के मां हरिशंकरी मंदिर प्रांगण में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य, ब्लॉक प्रमुख नदीगांव अर्जुन सिंह परिहार की अध्यक्षता एवं जेडीसी बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, भाजपा की कानपुर बुंदेलखंड की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक कालपी छोटेसिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन छुन्ना, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, भाजपा की जिला मंत्री अंजू अग्रवाल आदि के विशिष्ट आतिथ्य में शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ईओ नगर पंचायत पवन किशोर मौर्य एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों व अध्यक्ष प्रतिनिधि रामस्वरूप कुशवाहा ने मंचस्थ अतिथियों के अलावा कस्बे के करीब आधा सैकड़ा विशिष्ट जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। देर शाम चार बजे शपथग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन अपनी व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे तब कहीं जाकर कार्यक्रम विधिवत शुरू हो सका। एसडीएम कोंच अंगद सिंह यादव ने पहले नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, तत्पश्चात सभी दस वार्डों के सभासदों को सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं लागू कराई जाएंगी। डिंपल की अगुवाई में पहले की ही तरह नगर बचे रह गए विकास के काम पूरे होंगे। उन्होंने मंच के माध्यम से केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जमकर तारीफ करते हुए उपलब्धियां गिनाई और कहा, मोदी सरकार ने गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं जिनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है और विदेशों में भारत का मान बढ़ाया। मोदी जी ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की अवधारणा को पोषित पल्लवित करते हुए वैश्विक आपदाओं में कई देशों को मदद पहुंचाई है। केंद्र सरकार गरीबों के हितों में लगातार काम कर रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का साथ देकर मोदी जी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाना है। मंचस्थ अन्य अतिथियों ने समाजसेवी अभिमन्यु सिंह डिंपल के कस्बे के विकास में दिए गए योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की, कहा कि उनके नेतृत्व में नदीगांव कस्बा लगातार प्रगति कर रहा है, जिले की अन्य नगर पंचायतों की तुलना में कई गुना ज्यादा तरक्की की है इस कस्बे ने। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने तो मौका अच्छा देख लगे हाथ आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट भी मांग लिए। अभिमन्यु सिंह डिंपल ने आभार जताया। इस दौरान सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, ईओ पवन किशोर मौर्य, कोटरा नपं अध्यक्ष रमाकांत व्यास, चित्रांगद पांडे, सहकारी क्रय-विक्रय समिति कोंच के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह परिहार, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, बार संघ अध्यक्ष हरिसिंह निरंजन, अधिवक्ता राजेश चतुर्वेदी, कैलाश मिश्रा, अनिल अग्रवाल, अंजनी श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, बादाम कुशवाहा, प्रभंजन गर्ग, अनिल पटेल, रविकांत कुशवाहा, प्रधान कुदारी राघवेंद्र सिंह तोमर, युद्धवीर सिंह कंथरिया, परमाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

इंसेट में-
अध्यक्ष समेत इन सभासदों ने ली शपथ
कोंच। नदीगांव नगर पंचायत में शनिवार देर शाम हुए शपथग्रहण समारोह में इन लोगों ने ली शपथ-
नगर पंचायत अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा
वार्ड 1 कटरा मोहाल से आशु बागला
वार्ड 2 छिपन मोहाल से मठू कुशवाहा
वार्ड 3 चोपड़ा मोहाल से सुनीता
वार्ड 4 घोसीपुरा मोहाल से राम नारायण यादव
वार्ड 5 बाजार मोहाल से अमित जाटव
वार्ड 6 ब्लॉक मोहाल से राजकुमारी
वार्ड 7 परिहारन मोहाल से सुरराज सिंह
वार्ड 8 कछियाना मोहाल से सूरज सिंह
वार्ड 9 शीशगर मोहाल से निशा
वार्ड 10 राधावल्लभ मोहाल से सुबोध कुमार

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

You missed