जालौन :- कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोहा में जहरीले सांप के काटने से महिला की हुई मौत। महिला अपने घर के ऊपर छत की कोठी पर कमरे में बेड पर सो रही थी तभी किसी जहरीले सांप ने गले के पास काटने से रूबी कुशवाहा उम्र 30 वर्ष पत्नी दीपक कुशवाहा को जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। वही महिला के परिजनों ने बताया कि हम लोग रात में सो रहे थे तभी लगभग 12:00 बजे पर अचानक किसी जहरीले सांप ने रूबी के गले के पास काट लिया और जिसके बाद महिला को जालौन सरकारी अस्पतालआनन फानन में ले गए वहां पर डॉक्टरों ने उसे उरई के लिए रेफर कर दिया। वहीं उरई में महिला की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसीमेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया और झांसी जाते समय रास्ते में महिला के मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वही महिला के दो छोटे बच्चे हैं। सुबह लेखपाल को सूचना दी गई तो मौके पर लेखपाल चन्द्रशेखर शर्मा ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है।