*ग्राम पडरी में कलश यात्रा के बाद श्रीमदभागवत कथा का हुआ शुभारंभ*
By
Sep 1, 2022
*ग्राम पडरी में कलश यात्रा के बाद श्रीमदभागवत कथा का हुआ शुभारंभ*
जालौन कोंच क्षेत्र के ग्राम पडरी मै गणेश महोत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जो गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में विश्व हिंदू जागरण अभियान की अंतराष्ट्रीय संरक्षक एवं भारत प्रमुख 1008 महंत श्री सुमेर गिरी महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दुर्गा ढुगेल नगर के तमाम नागरिक गण भी शामिल रहे। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा हुई। धर्मनिष्ठ समस्त ग्राम बासी संयोजक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा से पूर्व पडरी के स्थित गणेश पांडाल से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा का प्रारंभ हुआ। भ्रमण करती हुई कलश यात्रा गंतव्य स्थल हुलका देवी मंदिर से होते हुए पहुंची जहां यात्रा में कलशों में जल भरकर कथा स्थल पहुंची इसके बाद पहले दिन की कथा में कथा प्रवक्ता साध्वी रक्षा पटेरिया द्वारा भागवत महापुराण के महात्म्य की चर्चा की गयी। यात्रा में परीक्षित दिलीप पटेल उनकी पत्नी सीमा सचान, शैलेंद्र पटेल, अरविंद कुमार दुबे ,हरगोविंद पटेल,संजय अग्रवाल, हरीश पटेल , गया प्रसाद निरंजन, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पटेल, रघुराज सिंह, जुगल किशोर, चंद्र प्रकाश पाठक, अभिषेक पटेल, शैलेंद्र पटेरिया विवेक द्विवेदी,आदि शामिल रहे।