*फर्जी सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार ₹80620 बरामद*
By
Aug 30, 2022
*फर्जी सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार ₹80620 बरामद*
रिपोर्ट कृष्ण कुमार
झांसी।। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी जोगेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी शिवहरि मीणा के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह के निकट परर्वेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में निरीक्षक रामवीर सिंह मय पुलिस टीम थाना गरौठा द्वारा राजकीय हाईस्कूल खडौरा की प्रधानाध्यापिका प्रीति सागर पत्नी महेश कुमार नि0 कचनेव थाना कटेरा द्वारा दर्ज कराये गये अभियोग की जांच कर कूटरचित जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर फर्जी तरीके से सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने वाले मास्टरमाइंड को आज गुरसरांय गरौठा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया है इसके पूर्व उक्त आरोपी के दो साथियों को प्रीति सागर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जिन्होंने फर्जी शिक्षक की नौकरी पाई थी। अभियुक्तों को दिनांक 20/08/2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तथा इसी रैकेट से जुड़े दो अभियुक्तों को दिनांक 29/08/2022 को जेल भेजा गया था इसी क्रम में आज दिनांक 30/08/2022 को रैकेट के कार्यकर्ता व मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया मास्टरमाइंड अभियुक्त बजरंगी उपरोक्त के विरुद्ध अन्य जनपदों में भी फर्जीवाड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा इस फर्जीवाड़े में मास्टरमाइंड बजरंगी के विरुद्ध कोतवाली गरौठा में मु0आ0सं0 125/22 धारा 420/467/468/471/120बी आईपीसी सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त बजरंगी से जिन व्यक्तियों के तार जुड़े हुए हैं उनकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता_
बजरंगी लाल पुत्र स्व0 झगडू प्रसाद उम्र लगभग 42 वर्ष नि० नाम बटहा थाना मउआइमा जिला प्रयागराज (उ0प्र0)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में__ निरीक्षक रामवीर सिंह ,उ0नि0 आशुतोष पटेल ,का0 480 दीपक सिंह, का0 247 विजय कुमार सविता आदि लोग शामिल रहे।