• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विद्युत विभाग के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन, एसडीओ मुर्दाबाद के लगे नारे*

By

Aug 29, 2022

*विद्युत विभाग के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन, एसडीओ मुर्दाबाद के लगे नारे*

जालौन:-माधौगढ़-विद्युत विभाग द्वारा जमकर की जा रही अवैध उगाही को लेकर आज भाजपाइयों ने विद्युत कार्यालय को बंद करा दिया और एसडीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक दर्जन भाजपाइयों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि विद्युत विभाग पहले लाइनमैन
के माध्यम से बाईपास लाइन डलवाते हैं। उसके बाद चेकिंग में उनको पकड़वा कर अवैध वसूली करते है। मामला लेनदेन से निपट गया तो ठीक है नहीं तो मुकदमा लिखा दिया जाता है। मामले के पीछे की वजह 27 तारीख को विजिलेंस टीम द्वारा माधौगढ़ नगर और कुरसेन्डा गांव में 8 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बात से नाराज भाजपाइयों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन काफी उग्र था। एसडीओ मुर्दाबाद के नारे लगे बल्कि नाराज़ भाजपा के लोगों ने एसडीओ को जाते समय हाथ भी पकड़ लिया। कोतवाल विमलेश कुमार ने प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को समझाया उसके बाद मामला शांत हुआ।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in